सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   District Panchayat Chairperson Issues Controversial Statement Asks, "Why Don't Storytellers Teach Constitution

Mahoba: जिला पंचायत अध्यक्ष का विवादित बयान, बोले- कथा वाचक संविधान का पाठ क्यों नहीं पढ़ाते..., वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 16 Apr 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Mahoba News: जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

District Panchayat Chairperson Issues Controversial Statement Asks, "Why Don't Storytellers Teach Constitution
जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कह रहे हैं कि कथावाचक संविधान का पाठ क्यों नहीं पढ़ाते हैं। कुछ लोग हमें भ्रमित किए हैं। रामायण और गीता को कह रहे हैं कि घर-घर में होनी चाहिए लेकिन संविधान को नहीं कहते कि घर में होनी चाहिए। संविधान की पूजा करने को नहीं कहते हैं।

Trending Videos


जिला पंचायत अध्यक्ष का यह वीडियो वायरल होने के बाद से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती के दिन का बताया जा रहा है। इसमें वह रामायण और गीता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वायरल एक वीडियो में वह कथा वाचकों से संविधान का ज्ञान क्यों नहीं देने का सवाल पूछ रहे हैं। खुद ही जवाब दे रहे हैं कि इसलिए संविधान नहीं बताया जाता है कि ताकि लोग अपने अधिकारों के बारे में जान जाएंगे और फिर अधिकार मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे वीडियो में वह बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर के बारे में बता रहे हैं। बाबा साहब ने कितने दुख में कहा होगा कि उनका जन्म हिन्दू धर्म में हुआ है लेकिन वह हिंदू धर्म में मरेंगे नहीं और फिर वर्ष 1956 में उन्होंने पांच लाख अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म ग्रहण किया और इसी वर्ष उनका निधन हुआ। उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि सुगिरा गांव में डाॅ. आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा जो व्याख्यान दिया गया था। उसके कुछ अंश फेसबुक पर वायरल हो रहे हैं। उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। कथावाचकों को उन्होंने कुछ नहीं कहा। यदि फिर भी किसी को ठेस हो तो उसके लिए वह क्षमा प्रार्थी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed