सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Employment officers upset over not receiving salary for 18 months, warn of protest

Kanpur News: 18 माह से वेतन न मिलने से रोजगार सेवक परेशान, दी प्रदर्शन की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 19 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Employment officers upset over not receiving salary for 18 months, warn of protest
विज्ञापन
कानपुर देहात। सरवनखेड़ा विकास खंड क्षेत्र के मनरेगा रोजगार सेवकों ने बुधवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। वे पिछले डेढ़ साल से मानदेय न मिलने और ईपीएफ जमा न होने से परेशान हैं। रोजगार सेवकों ने पांच दिन में मांगें पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
Trending Videos

रोजगार सेवकों ने सहायक विकास अधिकारी कृषि प्रद्युम्न यादव को ज्ञापन सौंपा। कहा है कि वे मनरेगा के साथ-साथ शासन की ओर से संचालित अन्य कार्य भी देखते हैं। इसके बावजूद उन्हें विगत 18 से 20 माह से मानदेय नहीं मिला है, इससे उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। उन्होंने ईपीएफ जमा कराने और लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि पांच दिन के भीतर मानदेय का भुगतान नहीं किया गया और ईपीएफ जमा नहीं किया गया तो वे कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके साथ ही धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। यहां दीपक मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह, राम खिलावन, राहुल कुमार, राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed