फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब नौकरी के लिए नहीं भटकेंगे इंजीनियरिंग छात्र, मिलेगी ये सुविधा

Tue, 04 Sep 2018 03:13 PM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 04 Sep 2018 03:13 PM IST
सार

- एआईसीटीई ने इंटर्नशिप, ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के लिए तैयार किया खाका
- प्रयोगात्मक ज्ञान के लिए छात्रों को दी जाएगी ट्रेनिंग, इंटर्नशिप करने पर मिलेंगे क्रेडिट अंक
- देशभर के डिप्लोमा और बीटेक कॉलेजों पर होगा लागू प्रारूप
 

विज्ञापन
Essential news for engineering students
डेमो पिक
इंजीनियरिंग और डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अब पढ़ाई खत्म होने के बाद नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। डिग्री या डिप्लोमा खत्म होने से पहले छात्रों को नौकरी दिलाने की जिम्मेदारी कॉलेजों की होगी। फिर चाहे वह कॉलेज सरकारी हो या निजी क्षेत्र का। कॉलेज किस तरह से छात्रों को नौकरी योग्य बनाए, इसके लिए भी मानक तैयार किए गए हैं। इसके लिए ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने इंटर्नशिप, ट्रेनिंग और प्लेसमेंट का खाका तैयार किया है। इसे देशभर के कॉलेजों पर लागू किया जाएगा। 

 
Essential news for engineering students
डेमो पिक
एआईसीटीई के एक अधिकारी ने बताया कि प्लानिंग के मुताबिक चार वर्षीय बीटेक की पढ़ाई में कम से कम 14 से 20 क्रेडिट प्वाइंट छात्रों को इंटर्नशिप, एंटरप्रिन्योरल एक्टिविटी, प्रोजेक्ट वर्क, सेमिनार और इंटर या इंट्रा इंस्टीट्यूशनल ट्रेनिंग के लिए दिए जाएंगे। तीन वर्षीय डिप्लोमा प्रोग्राम में 10 से 16 क्रेडिट प्वाइंट देने का प्रावधान किया गया है। प्रत्येक क्रेडिट प्वाइंट के लिए छात्रों को पढ़ाई के अतिरिक्त 40 से 45 घंटे काम करना होगा।

इस तरह से बीटेक के छात्रों को अपनी चार साल की पढ़ाई में करीब 700 घंटे इंटर्नशिप या इंडस्ट्री ट्रेनिंग करनी होगी जबकि डिप्लोमा के छात्रों को 500 घंटे का ट्रेनिंग करनी होगी। एआईसीटीई से जुड़े विशेषज्ञों के मुताबिक इतना प्रैक्टिकली नॉलेज होने के बाद छात्र अपने विषय से जुड़े क्षेत्र में मजबूत हो जाएगा और उसे नौकरी मिलने में दिक्कत भी नहीं होगी।
Essential news for engineering students
डेमो पिक
पहले साल से ही ट्रेनिंग प्रोग्राम की होगी शुरुआत
एआईसीटीई तैयार तैयार किए गए फ्रेमवर्क के मुताबिक पहले साल से ही इंजीनियरिंग और डिप्लोमा के छात्रों को ट्रेनिंग और इंटर्नशिप करनी होगी। इसके लिए गर्मी की छुट्टियों को बेहतर समय माना गया है। छात्रों को बेहतर इंडस्ट्री में ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के लिए भेजना भी कॉलेज की जिम्मेदारी होगी। अगर किसी कारण पहले साल छात्रों का इंडस्ट्री ट्रेनिंग संभव नहीं हो पा रही है तो इंस्टीट्यूट में ही छात्रों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन करना होगा। जबकि अंतिम सेमेस्टर में छात्रों को प्रोजेक्ट वर्क और सेमिनार में शामिल कराया जाएगा।

कैंपस में इन बिंदुओं पर भी होंगे काम
- इंस्टीट्यूशनल वर्कशॉप, ट्रेनिंग प्रोग्राम
- वर्कशॉप फॉर कंसलटेंसी, रिसर्च प्रोजेक्ट
- टेक्निकल, बिजनेस सहित अन्य फेस्टिवल कराने होंगे
- इनोवेशन, इंक्यूबेशन और एंटरप्रिन्योरशिप सेल के लिए छात्रों को काम करना होगा
- डिपार्टमेंटल लैब, थिंकरिंग लैब और इंस्टीट्यूशनल वर्कशॉप का छात्रों को हिस्सा बनाना होगा
- छात्रों को इनोवेशन से जुड़ी प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करना होगा
- नए प्रोडक्ट तैयार करने, बिजनेस प्लान तैयार करने, स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित करना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Essential news for engineering students
डेमो पिक
नौकरी नहीं तो स्टार्टअप शुरू कराने का होगा जोर
अगर किसी छात्र को बीटेक या डिप्लोमा करने के बाद नौकरी नहीं मिल रही है तो कॉलेज उसे स्वरोजगार की तरफ जोड़ेगा। इसके लिए पहले से ही सभी छात्रों को स्टार्टअप और एंटरप्रिन्योरशिप से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। योजनाओं से छात्रों को जोड़ा जाएगा ताकि वह अपने विशेषज्ञता वाले क्षेत्र में कुछ इनोवेटिव काम करके स्टार्टअप शुरू कर सकें।

इंटर्नशिप के लिए 13 समझौते
छात्रों को इंटर्नशिप ऑफर होने में दिक्कत न हो इसके लिए एआईसीटीई ने अपने स्तर पर देश और दुनिया के 13 बड़े संस्थानों से समझौता किया है। इसका विवरण एआईसीटीई ने अपने वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यहां से जुड़कर कोई भी छात्र या कॉलेज इंटर्नशिप हासिल कर सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed