फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Encounter between police and criminals in Shikohabad fired upon two constables injured one robber died

Etawah: शिकोहाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एसओजी टीम पर फायरिंग, दो सिपाही घायल, एक लुटेरा ढेर

Fri, 17 Jul 2026 03:46 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 17 Jul 2026 03:46 PM IST
सार

Etawah News: डॉक्टर से चेन लूट के आरोपियों की तलाश में शिकोहाबाद गई इटावा एसओजी टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश को मार गिराया है, जबकि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
Etawah Encounter between police and criminals in Shikohabad fired upon two constables injured one robber died
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी में डॉक्टर से चेन लूट की वारदात के फरार आरोपियों की तलाश में इटावा एसओजी टीम फिरोजाबाद के शिकोहाबाद पहुंची थी। शुक्रवार को बदमाशों ने  टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में एसओजी के दो सिपाही डेविड चौहान और पुष्पेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही इटावा के एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बता दें कि इकदिल क्षेत्र में तीन जुलाई को सर्जन डॉ. रविंद्र सिंह पाल से मार्निंग वॉक के दौरान सोने की चेन लूटने वाले गिरोह के एक आरोपी को इकदिल पुलिस पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि दो आरोपी फरार थे।

विज्ञापन

घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया
उनकी तलाश में एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीम लगातार दबिश दे रही थी। गोपनीय सूचना मिली कि दोनों बदमाश गाजियाबाद से झारखंड जा रही संबलपुर एक्सप्रेस में सवार हैं। इसके बाद इटावा की एसओजी टीम शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची और ट्रेन में घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। बताया गया कि खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली से मारा गया
जवाबी कार्रवाई के बीच दोनों सिपाहियों को गोली लग गई। इसके बाद बदमाश स्टेशन के पास स्थित एक गांव की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही फिरोजाबाद पुलिस, एसओजी और भारी पुलिस बल ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली से मारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed