फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Rain accompanied by strong winds department forecasts spell of rain continuing for next five days

Kanpur Weather Update: तेज हवाओं के साथ बरसे बादल, विभाग का अनुमान- अगले पांच दिन जारी रहेगा बारिश का दौर

Fri, 17 Jul 2026 11:55 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 17 Jul 2026 11:55 AM IST
सार

Weather News: कानपुर में तेज हवाओं के साथ 6.5 मिमी बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और मानसूनी ट्रफ के सक्रिय होने से 17 जुलाई के बाद बारिश की सक्रियता और बढ़ेगी।

विज्ञापन
Kanpur Rain accompanied by strong winds department forecasts spell of rain continuing for next five days
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गर्मी से निम्न दबाव का क्षेत्र बनते ही हवाएं आपस में टकरा गई और झमाझम बारिश हो गई। बारिश से पहले तेज हवाएं चलीं। सीएसए की मौसम वेधशाला में 6.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। साथ ही बंगाल की खाड़ी का निम्न दबाव का क्षेत्र भी आगे बढ़ आया है।

विज्ञापन

अब बारिश बढ़ने के आसार हैं। प्रदेश के एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रभारी वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 17 जुलाई के बाद प्रदेश में मानसूनी सक्रियता बढ़ेगी। मौसमी गतिविधियां बारिश के अनुकूल हो गई हैं।

विज्ञापन

Kanpur Rain accompanied by strong winds department forecasts spell of rain continuing for next five days
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

फिर शुरू हो जाएगी मानसूनी बारिश
जम्मू से लेकर बंगाल की खाड़ी तक मानसूनी द्रोणी (ट्रफ) बन गई है। बंगाल की खाड़ी का दबाव आगे बढ़ने से नमी आ रही है। इससे मानसूनी बारिश फिर शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को गर्मी होने से निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है।

Kanpur Rain accompanied by strong winds department forecasts spell of rain continuing for next five days
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

नमी बढ़ गई और बारिश होने लगी
इससे हवाएं टकरा गई। नमी बढ़ गई और बारिश होने लगी। उमस भरी गर्मी के माहौल में नमी बढ़ते ही शहर में शाम पांच बजे घने बादल छा गए। इसके बाद बिटूर, मंधना, टिकरा, नानकारी, कल्याणपुर समेत विभिन्न इलाकों में हल्की और तेज बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन

Kanpur Rain accompanied by strong winds department forecasts spell of rain continuing for next five days
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

बारिश ने माहौल खुशगवार कर दिया
15 मिनट से आधा घंटे की बारिश ने माहौल खुशगवार कर दिया। लोगों को उमस से राहत मिल गई। सीएसए की मौसम वेधशाला के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में अब तक 175.4 मिमी बारिश हो गई है। जुलाई की सामान्य औसत बारिश 175.4 मिमी है। अजय मिश्रा ने बताया कि अगले पांच दिनों में बादल छाए रहेंगे। हल्की और मध्यम बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed