फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Brutal murder of a farmer last rites performed under police supervision case against three individuals

Kanpur: महाराजपुर में किसान की बर्बर हत्या, पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार, तीन पर मुकदमा, दो हिरासत में

Fri, 17 Jul 2026 11:02 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 17 Jul 2026 11:02 AM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर के हाथीगांव में किसान हरिमोहन सिंह यादव की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जबकि पूछताछ में सामने आए नए नाम के आधार पर छोटू पासवान सहित अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Kanpur Brutal murder of a farmer last rites performed under police supervision case against three individuals
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में गुरुवार तड़के ट्यूबवेल पर सो रहे किसान हरिमोहन सिंह यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। सुबह उनका शव गले और दोनों हाथों पर गहरे कट के निशान के साथ खून से लथपथ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। देर शाम शव गांव पहुंचने के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। 

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस के जल्द खुलासे के आश्वासन के बाद परिजन शव को नजफगढ़ गंगा घाट ले गए। यहां पुलिस की मौजूदगी में मृतक के भाई भगवान सिंह ने अंतिम संस्कार किया। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के अर्जुन, श्याम और मुलायम के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी। पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने नया नाम सामने आया है।

विज्ञापन





नशे में 900 रुपये लौटाने की बात कही
सूत्रों के अनुसार, हत्या में गांव का ही छोटू पासवान शामिल है। पुलिस ने छोटू और दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात ट्यूबवेल पर कुछ लोगों की पार्टी थी। रात करीब 12 बजे पार्टी खत्म होने के बाद छोटू वहां पहुंचा और हरिमोहन से फावड़ा व कुदाल मांगने लगा। बताया जा रहा है कि हरिमोहन ने शराब के नशे में 900 रुपये लौटाने की बात कही।

फरसे से गले पर वार कर दिया
इसके बाद कहासुनी में डंडा मार दिया। इसी दौरान छोटू ने फरसे से गले पर वार कर दिया। जमीन पर गिरने के बाद उस पर ताबड़तोड़ वार किए गए। घटनास्थल से फरसे का पिछला हिस्सा भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। हिरासत में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का आधिकारिक खुलासा किए जाने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed