फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Middle aged man hacked to death with axe cousin committed the crime amidst a dispute over wall

Etawah: खेत जा रहे अधेड़ की कुल्हाड़ी से हत्या, दीवार विवाद में ताऊ के बेटे ने की वारदात, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 28 Jul 2026 12:42 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 28 Jul 2026 12:42 PM IST
सार

Etawah News: बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम चिकनी में मंगलवार सुबह दीवार के पुराने विवाद को लेकर ताऊ के बेटे ने खेत जा रहे ताऊ की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Etawah Middle aged man hacked to death with axe cousin committed the crime amidst a dispute over wall
मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम चिकनी में मंगलवार सुबह दीवार के विवाद को लेकर एक अधेड़ की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। मृतक और आरोपी सगे ताऊ-चाचा के बेटे बताए जा रहे हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम चिकनी निवासी विनय कुमार ऋषीश्वर उर्फ वकील (54) मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अपने घर से खेत जाने के लिए निकले थे।

विज्ञापन

जैसे ही वह घर के सामने गली में पहुंचे, तभी उनके ताऊ के बेटे ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर और शरीर पर हुए ताबड़तोड़ वार से विनय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय परिजन घर के अंदर थे। जब तक वे बाहर पहुंचे, आरोपी फरार हो चुका था। बताया जा रहा है कि दोनों के घर आमने-सामने हैं और बीच की दीवार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिस स्थान पर दीवार बनाई जा रही थी, उस पर आरोपी अपना दावा कर रहा था।

विज्ञापन





शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मंगलवार को दीवार पर छत डाली जानी थी, जिसे लेकर विवाद बढ़ गया और वारदात हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बकेवर थाना प्रभारी विपिन मलिक, सीओ भरथना रामदवन मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण दीवार को लेकर चला आ रहा पारिवारिक विवाद सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed