फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur-merchant-navy-chief-officer-sagar-gupta-killed-in-ukraine-drone-attack-black-sea

UP: यूक्रेन के ड्रोन हमले में कानपुर के चीफ ऑफिसर सागर की मौत: 10 दिन से शव का इंतजार, विदेश मंत्रालय से गुहार

Tue, 28 Jul 2026 07:24 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 28 Jul 2026 07:24 PM IST
सार

Kanpur News: रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच ब्लैक सी में हुए ड्रोन हमले में कानपुर के शास्त्री नगर निवासी और मर्चेंट नेवी के चीफ ऑफिसर सागर गुप्ता (30) की मौत हो गई। वह कार्गो शिप से रूस के एक पोर्ट की ओर जा रहे थे। घटना 18 जुलाई को हुई थी, लेकिन परिजन अब तक उनके शव के भारत पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
kanpur-merchant-navy-chief-officer-sagar-gupta-killed-in-ukraine-drone-attack-black-sea
कानपुर के मर्चेंट नेवी चीफ ऑफिसर की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे भीषण युद्ध के बीच एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यूक्रेन के ड्रोन हमले की चपेट में आने से मर्चेंट नेवी में बतौर चीफ ऑफिसर कार्यरत कानपुर के शास्त्री नगर निवासी 30 वर्षीय सागर गुप्ता की असमय मौत हो गई।

विज्ञापन

सागर कार्गो शिप में सामान लेकर टर्की से रूस स्थित पोर्ट के लिए निकले थे। परिजनों के अनुसार, 18 जुलाई को जब उनका जहाज रूसी पोर्ट से महज 02 दिन की दूरी पर था, तभी यूक्रेन के ड्रोन हमले से शिप में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें सागर की जान चली गई। घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी परिजन उनके पार्थिव शरीर के कानपुर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

kanpur-merchant-navy-chief-officer-sagar-gupta-killed-in-ukraine-drone-attack-black-sea
कानपुर के मर्चेंट नेवी चीफ ऑफिसर सागर गुप्ता के परिजन - फोटो : amar ujala

ठेले वाले के फोन पर आई मौत की सूचना

सागर मुंबई की 'एवन नेवीगेटर्स' कंपनी में कार्यरत थे। उनके बड़े भाई मनीष ने बताया कि सागर 14 जून को घर से निकले थे और 17 जून को टर्की से रूस जाने वाले कार्गो शिप पर सवार हुए थे। यात्रा के दौरान उनकी परिजनों से लगातार बात हो रही थी, लेकिन 18 जुलाई के बाद उनसे संपर्क पूरी तरह टूट गया। परिजनों को घटना का पता तब चला जब 22 जुलाई को शिप के एक अन्य क्रू मेंबर ने घर के पास चाट का ठेला लगाने वाले व्यक्ति के मोबाइल पर फोन कर सागर की मौत की खौफनाक खबर दी।

विज्ञापन

मदद के लिए दर-दर भटक रहे परिजन

सागर की मौत की सूचना मिलने के बाद से ही पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि उन्हें स्थानीय पुलिस-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस मदद नहीं मिल पा रही है।

kanpur-merchant-navy-chief-officer-sagar-gupta-killed-in-ukraine-drone-attack-black-sea
सागर गुप्ता की पत्नी व बेटी - फोटो : amar ujala




डीजी शिपिंग कार्यालय की ओर से प्रक्रिया आगे बढ़ाने और शव को भारत लाने के लिए सागर का पासपोर्ट नंबर मांगा जा रहा है। पासपोर्ट नंबर की तलाश और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए बेबस परिजन लगातार अधिकारियों और दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। परिजनों का कहना है कि कागजी अड़चनों के कारण शव आने में अभी 07 से 08 दिन का समय और लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed