सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: A bamboo carrying a flag touched a high-tension line, electrocuting a teenager

Farrukhabad: एचटी लाइन से छुआ ध्वज लगा बांस, करंट से किशोर की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 07 Mar 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: A bamboo carrying a flag touched a high-tension line, electrocuting a teenager
इसी झंडे के लाइन में छूने से किशोर की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भागवत कथा शुरू होने से पहले सिरोली गांव में निकली कलश यात्रा में एक किशोर के हाथ में मौजूद ध्वज में लगा बांस झूलती हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे लगे तेज करंट से युवक बेहोश हो गया। परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवा दिया। कथास्थल पर सन्नाटा पसर गया।
Trending Videos


थाना क्षेत्र के गांव सिरौली निवासी प्रमोद प्रजापति ने गांव में मकान व एक मंदिर बनवाया है। इसी के चलते उन्होंने घर पर भागवत कथा का शुभारंभ कराने से पहले शनिवार को दोपहर में कलश यात्रा का शुरू की। इसमें लोग हाथों में धार्मिक ध्वज, महिलाएं सिर पर कलश रखकर मंगलगीत गाते चल रही थीं। सबसे आगे प्रमोद के पिता रामसनेही और दादी सिया देवी भागवत पुराण सिर पर रखे थीं। यात्रा गांव के गमां देवी मंदिर पहुंची और पूजन चल रहा था। इसी समय प्रमोद का भतीजा अखिलेश प्रजापति (16) पहुंचा। उसने चाचा प्रमोद के हाथ से ध्वज ले लिया। आगे बढ़ा, तो काफी नीचे लटक रही हाईटेंशन लाइन से ध्वज में लगा गीला बांस छू गया। तेज आवाज के साथ अखिलेश मौके पर ही गिर गया। इससे चीख पुकार मच गई। परिवार के लोग उसे पहले पास के ही डॉक्टर और फिर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी सुबोध कुमार ने बताया कि अखिलेश कक्षा 12 के पेपर दे रहा था। मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी कराई थी। पिता मुकेश प्रजापति और माता नारायण देवी बाहर रहकर बर्फ बेचते हैं। अखिलेश अपने चाचा मुकेश के पास ही रहता था। वह पढ़ने में प्रतिभाशाली छात्र था। वह दो भाइयों में छोटा था।

कथास्थल पर सन्नाटा, शोक में डूबे दिखे लोग
भागवत कथा का पहला दिन था। व्यास मंच और पंडाल की भव्य सजावट की गई थी। जहां शाम के वक्त सैकड़ों लोग बैठकर कथा सुनने वाले थे, वहां घटना के बाद सन्नाटा पसरा दिखा। कथा की टीम के अलावा साउंड, टेंट लगाने वाले कुछ चंद युवक मायूस बैठे दिखे। पीले वस्त्रों में बैठे एक संत भी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थे। मोहल्ले में अधिकांश पुरुष जिला अस्पताल चले गए। महिलाएं भी शोक में दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed