{"_id":"69ac427121011dfd5f0f287f","slug":"video-salman-khurshid-said-indias-silence-on-the-israel-iran-war-is-not-right-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सलमान खुर्शीद बोले- इस्राइल–ईरान युद्ध पर भारत की चुप्पी ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान खुर्शीद बोले- इस्राइल–ईरान युद्ध पर भारत की चुप्पी ठीक नहीं
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने शनिवार को अपने गांव पितौरा में इस्राइल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध पर भारत सरकार के रुख पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर अंतरराष्ट्रीय विषय पर भारत की आवाज स्पष्ट रूप से सुनाई नहीं दे रही है, जबकि देश को शांति और बातचीत के पक्ष में खुलकर बोलना चाहिए।
गांव पितौरा स्थित शीतगृह में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि भारत के संबंध लंबे समय से इस्राइल और ईरान के साथ रहे हैं। ऐसे में मौजूदा हालात में भारत को संतुलित और स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। भारत की विदेश नीति हमेशा शांति, संतुलन और संवाद पर आधारित रही है, इसलिए इस समय भारत की सक्रिय भूमिका जरूरी है। कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत की खामोशी ठीक नहीं है। भारत जैसे बड़े और प्रभावशाली देश की चुप्पी अंतरराष्ट्रीय मंच पर कई सवाल खड़े कर सकती है। उन्होंने कहा कि भारत को दोनों देशों के साथ अपने संबंधों को ध्यान में रखते हुए शांति और कूटनीतिक समाधान की दिशा में पहल करनी चाहिए।
पूर्व विदेश मंत्री ने भारत की विदेश नीति को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत अब कई मामलों में स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की स्थिति में नहीं दिख रहा है और वह अन्य देशों के दबाव में काम करता नजर आता है। रूस से तेल खरीद के मुद्दे का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से 30 दिन की अनुमति दिए जाने की बात सामने आई थी, जो इस स्थिति की ओर संकेत करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपनी शर्तों पर काम करने के दावे पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने इसे समर्पण बताया। इस्राइल–गाजा मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार के रुख पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमास के हमले का समर्थन नहीं करती लेकिन मासूम बच्चों की मौत का विरोध करने का साहस भारत को दिखाना चाहिए। उनका कहना था कि इस मुद्दे पर भारत का रुख स्पष्ट होना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।