सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Martyr's body reaches ancestral village, Havildar given final farewell with state honours

Farrukhabad: शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, राजकीय सम्मान के साथ हवलदार को दी अंतिम विदाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 07 Mar 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Farrukhabad News: पति का पार्थिव शरीर देख पत्नी बेहोश हो गई। मासूम बेटे ने बाबा के साथ पिता को मुखाग्नि दी। 
 

Martyr's body reaches ancestral village, Havildar given final farewell with state honours
राजकीय सम्मान के साथ शहीद को दी गई अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नवाबगंज क्षेत्र के गांव कलौली में शनिवार को हवलदार का शव पहुंचते ही देखने के लिए भीड़ लग गई। ताबूत खोलने के दौरान पति का शव देखते ही पत्नी व मां बेहोश हो गई। राजकीय सम्मान के साथ हवलदार कुलदीप के पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी गई। मासूम बेटे ने बाबा के साथ अपने पिता को मुखाग्नि दी।
Trending Videos


हवलदार कुलदीप यादव (34) नासिक के 872 लाइट रेजिमेंट तोपखाना में तैनात थे। उनकी इकाई इन दिनों पत्तापुर लेह में पाकिस्तान सीमा पर जाने के लिए प्रशिक्षण ले रही थी। 2 मार्च को वह इकाई कार्यालय में रिपोर्टिंग कर वापस आते समय ग्लेशियर में दब गए थे। जवानों ने तुरंत तलाशी अभियान चलाकर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि 5 मार्च की रात उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। सात मार्च को दोपहर दो बजे के बाद सेना के जवान उनके शव को बरेली हवाई अड्डे से फतेहगढ़ लाए। वहां से राजपूत रेजिमेंट के जवानों ने हवलदार का शव उनके गांव कलौली पहुंचाया। गांव में पहले से ही बड़ी भीड़ जमा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव पहुंचते ही भीड़ में कुलदीप तुम अमर रहो, भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे। ताबूत खुलने पर पत्नी प्रियंका यादव और मां गेंदावती बेहोश हो गईं। परिजनों ने अंतिम दर्शन किए, जिसके बाद खेत पर सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और मातमी धुन बजाई गई। हवलदार के तीन वर्षीय बेटे राम ने अपने बाबा महेंद्र सिंह के साथ पिता को मुखाग्नि दी, जिससे वहां मौजूद लोगों के आंसू छलक पड़े। सिखलाई रेजिमेंट के कमांडिंग अधिकारी पराग शर्मा ने हवलदार के पिता को तिरंगा सौंपा।

क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा, नायब तहसीलदार सनी कनौजिया, सिखलाई रेजिमेंट के कमांडिंग अधिकारी अभिषेक गुप्ता और पराग शर्मा सहित कई जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ हवलदार को अंतिम विदाई दी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव, डॉ. जितेंद्र यादव और डॉ. नवल किशोर जैसे कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सूबेदार देवेंद्र सिंह, नायक अविनाश कुमार, श्रवण सिंह और किशन सिंह भी वहां उपस्थित थे। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, अपराध निरीक्षक संजय कुमार राय और उपनिरीक्षक कमलेश कुमार पुलिस बल के साथ भीड़ को नियंत्रित करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed