सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad Accident: Child Dies, 11 Injured After DJ-Laden Tractor-Trailer Overturns

Farrukhabad Accident: डीजे लदा ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से बालक की मौत, 11 घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Feb 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में सड़क हादसा हुआ। डीजे लदा ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से बालक की जान चली गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए। 

Farrukhabad Accident: Child Dies, 11 Injured After DJ-Laden Tractor-Trailer Overturns
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद बिखरा पड़ा सामान व लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

ढाईघाट से गंगा स्नान के बाद रविवार को वापस जा रहा तेज रफ्तार डीजे लदा ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई। इससे बालक की मौत हो गई और परिजन सहित 11 लोग घायल हो गए। घटना के बाद चीखपुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से भेजकर सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं बालक का शव मॉर्चरी में रखवा दिया गया।

Trending Videos


नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव मिलीकिया पहाड़पुर से रविवार को गंगा स्नान के लिए दो ट्रैक्टर-ट्रालियों से महिलाएं, पुरुष व बच्चों सहित करीब 50 लोग ढाई घाट पहुंचे। एक ट्रैक्टर-ट्राली में डीजे लगाया गया था। उस पर 12 से अधिक युवक नाच रहे थे। शाम करीब सात बजे गंगा स्नान के बाद सभी लोग दोनों ट्रैक्टर-ट्राली से वापस घर जा रहे थे। दोनों चालकों के बीच आगे निकलने की होड़ मच गई। इससे तेज रफ्तार चल रहा डीजे लदे ट्रैक्टर की ट्राली ढाई घाट पर बूढ़ी गंगा के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे ट्रॉली में डीजे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्राली में सवार युवकों सहित सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस व दो एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। वहां डॉ.अलीम ने बालक ऋतिक (10) पुत्र रामलखन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल प्राची (12) पुत्री अवधेश को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं हादसे में घायल राजरानी (40), आशु (13) पुत्र केशव, बिजेंद्र (20) पुत्र सुरेश, निखिल, चालक नितिन को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया। जबकि चुटहिल अन्य चार लोगों ने निजी चिकित्सक उपचार कराया। पुलिस बालक ऋतिक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीएचसी में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। चीखपुकार मची रही। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि ट्राली पटने से बालक की मौत हो गई। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि अन्य घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed