सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Body of Youth Missing for 15 Days Found in Drain; Family Plunged into Grief

Farrukhabad: 15 दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला, परिजन में मचा कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 14 Mar 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Body of Youth Missing for 15 Days Found in Drain; Family Plunged into Grief
रिजवान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव हमीरपुर लालबाग निवासी रिजवान (40) का शव शनिवार शाम पुल गालिब तिराहे से लालबाग जाने वाले नाले में मिला। वह करीब 15 दिन से लापता था। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। रिजवान 26 फरवरी की शाम घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद उसके भाई इरफान ने दो मार्च को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
Trending Videos


शनिवार शाम नाले के पास बकरियां चरा रहे लोगों को तेज बदबू लगी। इस पर उन्होंने नाले में देखा तो एक शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना मिलते ही सीओ राजेश कुमार द्विवेदी और प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव से तेज बदबू आ रही थी। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। इस पर उसकी पहचान रिजवान के रूप में हुई। चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई इरफान ने बताया कि माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। रिजवान मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और शराब पीने का आदी था। आठ माह पहले उसके हाथ में फैक्चर हो गया था। उसके पांच बच्चे अफरान (15), अफसान (10), अयान (8), उमैरा (6) और मुन्नी (3) हैं। पत्नी सबिया बेगम गर्भवती हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया आशंका है कि शराब के नशे में नाले में गिरने से उसकी मौत हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed