सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Constable Beaten with Belts by Youths at Liquor Shop Near Police Lines

Farrukhabad: पुलिस लाइन और शराब के ठेके पर सिपाही को युवकों ने बेल्टों से पीटा, शराब न पिलाने पर हुआ विवाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 29 Apr 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के फर्रुखाबाद में शराब न पिलाने पर युवकों ने सिपाही से विवाद व मारपीट की। बिजली ठेकेदार के भाई सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Farrukhabad: Constable Beaten with Belts by Youths at Liquor Shop Near Police Lines
पुलिस लाइन रोड स्थित शराब के ठेके पर सिपाही को पीटते युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज में पुलिस लाइन के पास स्थित शराब के ठेके पर सिपाही को युवकों ने बेल्टों, लात-घूसों से पीट दिया। सिपाही छोड़ने की गुहार लगाता रहा और युवक पीटते रहे। दो दिन बाद वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही ने बिजली ठेकेदार के भाई सहित चार युवकों के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Trending Videos


जनपद अलीगढ़ थाना गोंडा क्षेत्र के गांव मुड़िया निवासी सिपाही राजीव कुमार पुलिस लाइन में तैनात है। उसकी जून 2025 में जिले में तैनाती है। फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। 26 अप्रैल की दोपहर 12.30 बजे पुलिस लाइन के सामने किराने की दुकान के पास शराब ठेके पर सिपाही राजीव कुमार व मोहल्ले के पांच-छह युवक पहुंचे। युवकों ने सिपाही से शराब पिलाने के लिए कहा। सिपाही ने मना किया तो युवक गालीगलौज करने लगे। विरोध पर युवकों ने सिपाही को थप्पड़, लात-घूंसा व बेल्टों से काफी देर तक बेरहमी से पीटा। एक युवक इसका वीडियो भी बनाता रहा। पिटा सिपाही रोता हुआ युवकों से दया की भीख मांगता रहा। सिपाही उसी दिन से ड्यूटी से भी गैरहाजिर है। शराब के ठेके में शोर होने पर भीड़ लग गई। इस पर युवक वहां से भाग गए। इसके बाद युवकों ने दबंगई के चलते मोहल्ले में लोगों को सिपाही से मारपीट के वीडियो दिखाए और खुद ही वायरल भी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
वायरल वीडियो पुलिस के हाथ लगने पर सिपाही से पूछताछ की गई तो दो दिन बाद बुधवार को मामला खुलकर सामने आया। सिपाही राजीव कुमार की तहरीर पर फतेहगढ़ कोतवाली में मोहल्ला ग्रानगंज निवासी बिजली ठेकेदार अरविंद श्रीवास्तव के भाई आशू श्रीवास्तव के अलावा आकाश श्रीवास्तव, आशिद व मौरम अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस ने बुधवार दोपहर को सिपाही राजीव कुमार का मेडिकल परीक्षण कराया। फतेहगढ़ कोतवाल रणविजय सिंह ने बताया कि सिपाही राजीव कुमार से मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी आकाश श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed