{"_id":"69b58bc5f7664415950f6bba","slug":"farrukhabad-juvenile-detained-at-government-observation-home-attempts-suicide-by-hanging-condition-critical-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह में बंद किशोर ने लगाया फंदा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह में बंद किशोर ने लगाया फंदा, हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 14 Mar 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
स्ट्रेचर पर किशोर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी से चोरी के मामले में एक महीने पहले राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह में आए 16 वर्षीय किशोर ने शनिवार रात करीब आठ बजे तौलिया से बाथरूम में फंदा लगा लिया। साथी किशोर जब बाथरूम में पहुंचा, तो साथी अपचारी को लटका देख उसने शोर मचा दिया। इसके बाद पहुंचे संप्रेक्ष गृह कर्मियों ने उसे नीचे उतारा और लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया।
Trending Videos
इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। लोहिया अस्पताल से उसे आयुर्विज्ञन विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में लेकर पहुंचे संप्रेक्षण गृह सहायक शिवशंकर ने बताया कि किशोर खाना खाने के बाद कमरे में गया। इसके बाद निकलर बाथरूम में चला गया था वहां फंदा लगा लिया। अधिक कुछ नहीं बता सकते। सूचना मिलते ही प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर के जानकारी हासिल कर किशोर का हाल जाना। बताया जा रहा है कि उसके साथ मैनपुरी से चोरी के मामले में बंद हुए साथी अपचारी की तीन दिन पूर्व जमानत हो गई थी। इसके चलते ही वह परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन