{"_id":"6a285a282c5b129c19093315","slug":"farrukhabad-police-recruitment-candidates-beaten-and-injured-on-roadways-bus-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: रोडवेज बस में सवार पुलिस अभ्यर्थी को पीट कर किया घायल, दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: रोडवेज बस में सवार पुलिस अभ्यर्थी को पीट कर किया घायल, दो युवक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
सार
बस सवार पुलिस अभ्यर्थी से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मारपीट करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घायल राहुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हरदोई से रोडवेज बस मंगलवार रात आगरा जा रही थी। इसमें आगरा के 55 पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी हरदोई से वापस जा रहे थे। हरदोई डिपो के चालक ने राजेपुर थाना क्षेत्र में उमेदपुर ढाबे पर खाना खाने के लिए बस को रोक दिया। अधिकांश यात्री खाना खाने के लिए बस से उतर गए। राहुल कुमार निवासी फतेहपुर सीकरी व एक अन्य युवक बस में बैठा रहा।
इसी दौरान आधा दर्जन स्थानीय युवक बस में चढ़ आए। युवक राहुल से बस को आगे बढ़ाने को कहने लगे। राहुल ने कहा कि वह चालक नहीं है। इसके बाद स्थानीय युवकों ने राहुल को लात घूंसों से पीट दिया। इससे राहुल घायल हो गया। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। राहुल ने स्थानीय युवकों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मारपीट करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Trending Videos