पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Brother misdeed minor sister for two years after intimidating and threatening her

भाई हुआ दरिंदा: दो साल तक बनाया हवस का शिकार, बहन ने सहेलियों की मदद से बनाया कुकृत्य का वीडियो, ऐसे खुला राज

Fri, 03 Jul 2026 05:56 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 03 Jul 2026 05:56 PM IST
सार

Fatehpur Crime News: थरियांव थाना क्षेत्र में युवक पर अपनी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने जब वीडियो के माध्यम से सच्चाई दिखाई, तब मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Fatehpur Brother misdeed minor sister for two years after intimidating and threatening her
Fatehpur Shameful Incident - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में नाबालिग बहन को डरा-धमकाकर बड़ा भाई दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने परिजन को आपबीती बताई लेकिन उन्होंने मानने से इन्कार दिया। इस पर उसने सहेलियों की मदद से खुद का वीडियो बनवाया और हकीकत परिजन को दिखाई।

विज्ञापन

छोटी भाभी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी भाई की तलाश में छापा मारा, लेकिन वह फरार हो गया। देर रात पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है, जिससे जानकारी की जा रही है। 

विज्ञापन

जबरन शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए
थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का 25 वर्षीय भाई पत्नी की हत्या में करीब तीन साल पहले जेल गया था। करीब दो साल पहले जेल से छूटा था। किशोरी का आरोप है कि जेल से छूटने के बाद भाई ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए।

कुछ दिन पहले परिजन को आपबीती बताई
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। वह बदनामी और दहशत की वजह से लंबे समय तक चुप रही। कुछ दिन पहले परिजन को आपबीती बताई। वह भी मानने को तैयार नहीं हुए। इस पर उसने छोटी भाभी और सहेलियों को आपबीती बताई।

विज्ञापन

शारीरिक शोषण का वीडियो बनवाया
भाभी ने युवक का विरोध किया। विरोध पर छोटी भाभी को भी युवक ने पीट दिया। इस पर किशोरी ने सहेलियों के जरिये कुछ दिन पहले ही शारीरिक शोषण का वीडियो बनवाया। वीडियो के आधार पर छोटी भाभी ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की।

हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही
प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को देर शाम पकड़कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर अन्य साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed