{"_id":"69f3741b8ccf5540890ee0ae","slug":"fatehpur-groom-spends-night-in-lock-up-before-wedding-then-sent-to-jail-on-misdeeds-charges-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इश्क में धोखेबाजी की सजा: हवालात में कटी दूल्हे की शादी वाली रात, सुबह दुष्कर्म के आरोप में गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्क में धोखेबाजी की सजा: हवालात में कटी दूल्हे की शादी वाली रात, सुबह दुष्कर्म के आरोप में गया जेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
सार
Fatehpur News: शादी का पता लगने पर गुरुग्राम से प्रेमिका गांव पहुंची। शादी रुकवाकर शारीरिक शोषण की प्राथमिकी दर्ज कराई।
आरोपी दूल्हा मोहित
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
प्रेमिका से धोखा कर शादी कर रहा प्रेमी पूरी रात हवालात में रहा और सुबह दुष्कर्म के आरोप में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया। वहीं खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव जाने वाली बरात की सभी तैयारी धर रही गई। मध्य प्रदेश के सीढ़ी जिले की युवती हरियाणा के गुरुग्राम में एक ऑटो सेंटर में नौकरी करती है। थरियांव थाने के सखियांव निवासी मोहित कंपनी की गाड़ी चलाता है। फेसबुक के जरिये दोनों की दोस्ती हुई। युवती का आरोप है कि मोहित ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसाया और जनवरी 2023 से साथ रहने लगा।
इस दौरान वह शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाता रहा और आर्थिक शोषण भी किया। फरवरी में मोहित घर लौट आया और शादी की बात कहकर युवती को फतेहपुर बुलाया। यहां कागजात तैयार कराए और एक होटल में उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद परिवार को मनाने का हवाला देकर उसे वापस भेज दिया।
Trending Videos

कुछ समय बाद युवती को मोहित की दूसरी जगह शादी की जानकारी मिली। संपर्क करने पर मोहित ने शादी से इन्कार कर दिया। इस पर युवती बुधवार शाम थरियांव थाने पहुंची और पुलिस के साथ मोहित के घर जा पहुंची। उस समय बरात निकलने की तैयारी थी दरवाजे पर बैंडबाजा बज रहा था और दूल्हे की गाड़ी (घोड़ी) सजी थी। युवती ने हंगामा किया जिसके बाद पुलिस युवक को थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
लड़के पक्ष से ही प्रेमिका को मिली शादी की सूचना
फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती की पहचान मोहित के दोस्तों और परिजन से भी हो गई थी। सभी को दोनों के संबंधों की जानकारी थी। इसी बीच मोहित की शादी का कार्ड उसके एक परिचित ने सोशल मीडिया के जरिये युवती को भेज दिया जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। युवती हरियाणा से सीधे थरियांव थाने पहुंच गई। थाने में देर रात तक समझौते की बातचीत चली। यहां लड़के पक्ष ने युवती को रकम देने का प्रस्ताव भी रखा।