सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Shooting Father turns monster in crop dispute fires double barrel gun at son and daughter in law

UP: फसल के विवाद में पिता बना हैवान, दुनाली से बेटे-बहू पर झोंके फायर, हाथ के उड़े चीथड़े तो पेट में धंसी गोली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 24 Jun 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Fatehpur Crime News: फतेहपुर के सीतापुर गांव में फसल के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग पिता ने बेटे और बहू को गोली मार दी। दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में कानपुर रेफर किया गया है, जबकि आरोपी पिता साइकिल लेकर फरार है।

Fatehpur Shooting Father turns monster in crop dispute fires double barrel gun at son and daughter in law
जानकारी देते एसपी अभिमन्यु मांगलिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फतेहपुर जिले में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में बुधवार को बुजुर्ग पिता ने बेटे और बहू को दुनाली लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों को मरणासन्न हालत में सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


इधर, हमलावर पिता को ग्रामीणों ने कुर्ता और पायजामा पहनकर साइकिल से भागते देखा। घटना के पीछे फसल को लेकर परिवार में बहस का विवाद होना बताया जा रहा है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक मौके पर पहुंचे है। गांव निवासी रामखेलावन पटेल (75) को कई दशक पहले घर में डकैती पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन





फसल के लेनदेन को लेकर बहस होने लगी
डकैती में रामखेलावन के पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से शस्त्र लाइसेंस मिला था। रामखेलावन पटेल के दो बेटे अवनीश (35) और राजू हैं। राजू कानपुर में रहता है। दूसरा अवनीश एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। घर में सुबह करीब 10 बजे रामखेलावन का बड़े पुत्र अवनीश और बहू पत्नी मनीषा (28) से फसल के लेनदेन को लेकर बहस होने लगी।

मनीषा के पेट में जा लगी गोली
पति के समर्थन में मनीषा बोली, इससे आवेश में बहू को रामखेलावन मारने दौड़ा। इसी बीच अवनीश ने पिता को धक्का देकर रोक दिया। इससे नाराज होकर रामखेलावन अपनी लाइसेंसी दुनाली बंदूक निकाल लाया और अवनीश व मनीषा पर गोली चला दी। मनीषा के पेट में गोली जा लगी।

विज्ञापन

एक हाथ का पंजा उड़ गया
अवनीश का एक हाथ का पंजा उड़ गया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। भीड़ इकट्ठा होने से पहले ही रामखेलावन भाग निकला। एंबुलेंस के समय से नहीं आने पर ग्रामीणों ने अपने साधन से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।

घरेलू विवाद में बेटे व बहू पर चलाई गोली
यहां से दोनों को कानपुर रेफर किया गया। घटनास्थल पर एसपी, सीओ गौरव शर्मा और चौकी प्रभारी जांच को पहुंचे। एसपी ने बताया कि हमले में प्रयुक्त बंदूक की बरामद की गई है। पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है। घरेलू विवाद पर पिता ने ही बेटे व बहू पर गोली चलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed