सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire breaks out in Phool Bagh fruit market, over a dozen shops affected

Up: कानपुर में भीषण अग्निकांड, धू-धू कर जली फूलबाग मंडी: चाय की दुकान से भड़की आग ने मचाया हाहाकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 06 Apr 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: फूलबाग स्थित फल मंडी में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग एक बंद पड़ी चाय-मैगी की दुकान से भड़की, जिसने कुछ ही देर में आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और करीब एक दर्जन से अधिक दुकानों में फैल गईं।

Fire breaks out in Phool Bagh fruit market, over a dozen shops affected
फूलबाग फल मंडी में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

घटना की सूचना मिलते ही ओईएफ (ऑर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री) की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों द्वारा लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। मंडी में मौजूद दुकानदारों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों से सामान निकालने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के चलते नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

Trending Videos

Fire breaks out in Phool Bagh fruit market, over a dozen shops affected
आग बुझाते फायरकर्मी - फोटो : amar ujala

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और नुकसान का आंकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed