सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Furious women call Police after 8-hour long wait at Panihar Baba Gas Agency

Fatehpur: सिलेंडर पाने को 'तपस्या': दोपहर से रात लाइन में लगी महिलाओं का फूटा गुस्सा, बुलानी पड़ी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 30 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Fatehpur News: खखरेरू क्षेत्र में रसोई गैस की भारी किल्लत के चलते सोमवार को पनिहा बाबा गैस एजेंसी 'जंग का मैदान' बन गई। गुरसंडी गांव स्थित इस एजेंसी पर सिलेंडर पाने के लिए महिलाओं को भारी 'तपस्या' करनी पड़ी। दोपहर एक बजे से कतार में खड़ी महिलाओं का धैर्य जब रात आठ बजे जवाब दे गया, तो उन्होंने मौके पर यूपी 112 पुलिस बुला ली। कड़ाके की ठंड और छोटे बच्चों को घर छोड़ घंटों इंतजार के बाद भी गैस न मिलने पर महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा।

Furious women call Police after 8-hour long wait at Panihar Baba Gas Agency
गैस न मिलने पर पुलिस को जानकारी देती महिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

महिलाओं का आरोप है कि एजेंसी संचालक लगातार आश्वासन देते रहे, लेकिन रात तक सिलिंडर उपलब्ध नहीं कराया गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि डीएपी (डिलीवरी) नंबर मिलने के एक सप्ताह बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है और स्टॉक की कमी बताकर लोगों को वापस किया जा रहा है। वहीं पौली गांव की प्रीति देवी और कुसमा ने बताया कि वे दोपहर एक बजे एजेंसी पहुंचीं और ओटीपी लेने के बावजूद रात आठ बजे तक सिलिंडर नहीं मिला। उन्होंने कहा कि उनके पति बाहर मजदूरी करते हैं और छोटे बच्चों को घर पर छोड़कर गैस लेने आई थीं, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा। 

Trending Videos

स्थिति बिगड़ने पर महिलाओं ने उत्तर प्रदेश पुलिस को बुलाया और मौके पर पहुंची पुलिस से सिलिंडर दिलाने की मांग की। पुलिस ने समझाकर रात करीब नौ बजे महिलाओं को घर भेजा। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने कहा कि लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी। वहीं पनिहा बाबा गैस एजेंसी के संचालक अभय राज सिंह ने बताया कि गैस सिलिंडर की गाड़ी देर से आने के कारण वितरण में देरी हुई, जिससे महिलाओं को समय पर सिलिंडर नहीं मिल सका। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सुबह सभी को सिलिंडर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed