सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Sand Truck Runs Over Farmer Victim Dies in Agony Illegal Mining by Diverting Watercourse

Hamirpur: मौरंग ट्रक ने किसान को रौंदा, तड़प-तड़प कर निकली जान, ग्रामीण बोले- जलधारा रोककर हो रहा अवैध खनन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 18 Apr 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Hamirpur News: जिटकरी गांव में मौरंग ट्रक की टक्कर से घायल किसान की इलाज के अभाव में मौत हो गई। खदान कर्मियों पर मदद न करने और ग्रामीणों को धमकाने का आरोप है।

Hamirpur Sand Truck Runs Over Farmer Victim Dies in Agony Illegal Mining by Diverting Watercourse
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हमीरपुर जिले में सरीला तहसील क्षेत्र के जिटकरी गांव में मौरंग खनन से जुड़े बेलगाम ट्रकों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मौरंग भरने जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे किसान को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल किसान को समय पर मदद नहीं मिली और करीब एक से डेढ़ घंटे तक तड़पने के बाद अधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हो गई।

Trending Videos

जरिया थाना क्षेत्र के जिटकरी गांव निवासी जगपाल सिंह ने बताया कि उसका भाई फूल सिंह (55) पुत्र बीरबल सुबह करीब आठ बजे घर से खलियान में अरहर की कुटाई करने जा रहे थे। गांव के बाहर बेतवा नदी में संचालित 25/25 खंड के खदान मार्ग पर मौरंग भरने जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ मौके से भाग गया और उल्टा धमकी देने लगा
हादसे के बाद फूल सिंह काफी देर तक सड़क पर पड़े तड़पते रहे। राहगीरों की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पास ही खदान के कांटे पर जाकर घायल को अस्पताल भेजने के लिए वाहन मांगा, लेकिन आरोप है कि हालत गंभीर होने के बावजूद वहां मौजूद कर्मियों ने न तो अपनी गाड़ी उपलब्ध कराई और न ही कोई मदद की। ग्रामीणों का कहना है कि स्टाफ मौके से भाग गया और उल्टा धमकी देने लगा।

खदान संचालकों की लापरवाही से हुई मौत
इसके बाद ग्रामीणों ने निजी साधन (लोडर) से घायल को सीएचसी सरीला पहुंचाया, जहां समय पर उपचार न मिलने के चलते उपचार के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर मदद मिल जाती, तो फूल सिंह की जान बच सकती थी। उनका आरोप है कि खदान संचालकों की लापरवाही और अमानवीय रवैये के कारण यह मौत हुई है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक फूल सिंह पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके परिवार में पत्नी सुशीला, एक पुत्र रमाकांत और दो विवाहित पुत्रियां हैं। घटना के बाद पत्नी सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के नाम करीब 12 बीघा जमीन बताई गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के पास बेतवा नदी क्षेत्र में 25/25 खंड सहित कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर मोरम खनन हो रहा है।

विरोध करने पर मारपीट और दी जाती है धमकी
जलधारा रोककर खनन किया जा रहा है और किसानों की निजी भूमि के साथ-साथ वन विभाग की भूमि से भी अवैध निकासी हो रही है। उनका कहना है कि रात में भी खनन जारी रहता है और दो जालौन व दो हमीरपुर जिले के लोग बंदूक लेकर तैनात रहते हैं। विरोध करने पर मारपीट और धमकी दी जाती है। एक युवक द्वारा वीडियो बनाने की कोशिश करने पर उसे भी पीटकर अधमरा कर दिया गया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।





तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
जरिया थाना प्रभारी दिनेश पांडे ने बताया कि घटना की स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। अभी तक वाहन और चालक की पहचान नहीं हो पाई है और किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी साहरुख खान ने कहा कि घटना ट्रक से हुई है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed