{"_id":"69d67dabb7c669bda803549d","slug":"hamirpur-wife-murders-main-accused-of-city-forest-incident-in-collusion-with-her-lover-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सिटी फॉरेस्ट कांड के मुख्य आरोपी की प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सिटी फॉरेस्ट कांड के मुख्य आरोपी की प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 08 Apr 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
सिटी फॉरेस्ट कांड का मुख्य मास्टर माइंड आरोपी की जनपद कानपुर नगर के चकेरी थानाक्षेत्र में गलाघोंट कर हत्या करने के मामले में बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी संग मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और वहां से दरवाजा बंद कर सीधे हमीरपुर लौट आई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्जकर पत्नी को जेल भेजा है। जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।
शहर के गांधी नगर नई बस्ती निवासी आशीष उर्फ कन्हैया शर्मा (42) तीन साल पूर्व हुए सिटी फॉरेस्ट कांड का मुख्य आरोपी था। हाईकोर्ट से जमानत पर वह बाहर था और कानपुर नगर के चकेरी थानाक्षेत्र में पीएससी बाईपास के पास किराये के मकान पर रहकर राजमिस्त्री का कार्य करता था। जो बीते सात माह से वहीं रह रहा था। उक्त आरोपी की बीते एक अप्रैल की रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के साले जयराम ने बीते पांच अप्रैल को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले का खुलासा बुधवार को चकेरी पुलिस ने किया।
चकेरी एसएचओ अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि जनपद हमीरपुर के गांधी नगर नई बस्ती निवासी आरती शर्मा ने अपने पड़ोसी प्रेमी सबलू खान उर्फ सफात के साथ मिलकर पति की हत्या की है। जांच में मृतक व उसकी पत्नी के मध्य मोबाइल से बातचीत और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में मृतक के कमरे में आरोपी पत्नी का जाना व उसके साथ एक अन्य व्यक्ति का होना पाया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी का उसी रात अन्य व्यक्ति के साथ वापस जाने के साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज में पाए गए हैं।
जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी महिला का प्रेम संबंध उसके पड़ोस के रहने वाले सबलू खान पुत्र बबलू खान के साथ काफी दिनों से हैं। इसका विरोध मृतक आशीष शर्मा करता था। इसी को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। इसी बात को लेकर मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने की योजना बनाई और कानपुर जाकर उसी के कमरे में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और वहां से रफूचक्कर हो गए।
बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्त आरोपी महिला व उसका प्रेमी नौबस्ता चौराहे पर कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं। टीम ने दबिश देकर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका प्रेमी मौके से भाग निकला है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
Trending Videos