{"_id":"69b65619b0f60f199f0ad999","slug":"hardoi-accident-while-saving-potato-crop-from-rain-farmer-dies-after-struck-by-lightning-two-sons-suffer-burns-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: बारिश से आलू की फसल बचाने में बड़ा हादसा; आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, दो बेटे झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: बारिश से आलू की फसल बचाने में बड़ा हादसा; आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, दो बेटे झुलसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार
Hardoi News: खैरुद्दीनपुर राजा साहब गांव में आलू की फसल ढंकते समय आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई और उनके दो पुत्र झुलस गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि दोनों बेटों का इलाज चल रहा है।
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
हरदोई जिले में अरवल थाना क्षेत्र के खैरुद्दीनपुर राजा साहब गांव में रविवार की सुबह दो बेटों के साथ खेत गए किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है। वहीं, दोनो बेटे गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र राजा साहब गांव निवासी अवधेश सिंह (45) पुत्र रामसिंह रविवार की सुबह अपने बेटे शोभित (11) व अमन (8) के साथ खेत पर गए थे।
Trending Videos
सुबह करीब 11 बजे खेत में खुदी पड़ी आलू की फसल को बारिश से बचाने के लिए पन्नी ढक रहे थे। तभी उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। पिता व दोनों पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। तीनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले जाया गया। वहां अवधेश सिंह को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि शोभित व अमन का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन