{"_id":"69db76b0f717f2dc6c06a02f","slug":"hardoi-he-left-saying-was-going-to-market-trainee-constable-drowns-in-canal-divers-search-operation-underway-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: ‘बाजार जाने का बोलकर निकला था’, नहर में डूब गया प्रशिक्षु सिपाही, गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: ‘बाजार जाने का बोलकर निकला था’, नहर में डूब गया प्रशिक्षु सिपाही, गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 12 Apr 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार
Hardoi News: हरदोई पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहा औरैया निवासी सिपाही गौरव टड़ियावां की बरबटा नहर में नहाते समय डूब गया। गोताखोरों की मदद से सिपाही की तलाश की जा रही है।
बरबटा नहर में नहाने गया प्रशिक्षु सिपाही डूबा
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र में बरबटा नहर पुल के पास नहर में पुलिस का प्रशिक्षु सिपाही रविवार को डूब गया। जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस अधीक्षक अशेाक कुमार मीणा समेत लगभग सभी पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। औरैय जनपद के निवासी गौरव उर्फ राजन अवस्थी, राजेंद्र और इटावा निवासी सुरजीत शर्मा हरदोई पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार दोपहर यह लोग बाजार जाने की अनुमति लेकर पुलिस लाइन से निकले थे। इसके बाद तीनों ही टड़ियावां में बरबटा नहर पुल के पास नहर में नहाने चले गए। नहाने के दौरान गौरव उर्फ राजन अवस्थी डूब गए। सुरजीत शर्मा और राजेंद्र सुरक्षित हैं। नहर में डूबे युवक की तलाश में गोताखोर और पुलिस कर्मी लगे हैं।