सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Two Students Injured After Boundary Wall Collapses at Rawal Upper Primary School

Hardoi: रावल उच्च प्राथमिक विद्यालय की चार दिवारी गिरने से दो छात्र घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 16 Mar 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Two Students Injured After Boundary Wall Collapses at Rawal Upper Primary School
टूटी पड़ी बाउंड्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकास खंड के रावल उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार सुबह चारदिवारी गिर जाने से दो छात्र घायल हो गए। दोनों छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को छुट्टी दे दी गई, जबकि दूसरे को मेडिकल कलेज रेफर कर दिया गया। परिजन उसका इलाज शहर में नघेटा रोड पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में करा रहे हैं।
Trending Videos


रावल निवासी सोनपालका पुत्र शिवांश (11) विद्यालय में कक्षा छह का छात्र है। सोनपाल ने बताया कि शिवांश सोमवार को परीक्षा देने के लिए सुबह लगभग नौ बजे विद्यालय जा रहा था। विद्यालय के पास पहुंचते ही अचानक चार दिवारी गिर गई। इसके मलबे में शिवांश के साथ ही वहां खड़ा कक्षा छह का ही छात्र नदीम (11) भी चार दिवारी के मलबे में दब गया। चार दिवारी गिरने की जानकारी से मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना के समय विद्यालय का कोई स्टाफ मौके पर मौजूद नहीं था। दोनों बच्चों के परिजन इन्हें सीएचसी टड़ियावां ले गए। यहां से शिवांश को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, तो साथ आई मां ममता ने अन्य परिजनों को अवगत कराया। शिवांश का पैर टूटने की बात सामने आई है। उसका इलाज शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना की जानकारी पर विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक जय प्रकाश नारायण भी प्राइवेट अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed