सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Innocent Girl Harassment and Murdered Three Brothers Sent to Jail in Kanpur

UP: खंडहर में बिस्कुट मंगवाया, दरिंदगी के बाद किया कत्ल, फिर गाड़ दी लाश; डॉक्टरों ने भी 'दरिंदों' को धिक्कारा

अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 20 Mar 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

कानपुर में आरोपियों ने मासूम बच्ची को 50 रुपये देकर नमकीन और बिस्कुट मंगाया। नशे में आरोपियों ने मासूम से दरिंदगी की, इसके बाद हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को जमीन में गाड़ दिया। पुलिस ने तीनों भाइयों को जेल भेज दिया है।

Innocent Girl Harassment and Murdered Three Brothers Sent to Jail in Kanpur
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के बिधनू में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी तीनों भाइयों सनी, कमल और आशीष को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराएं बढ़ाई हैं। 
Trending Videos


वहीं, हत्यारोपी सनी जेल जाने से पहले खूब रोया। उसने कहा कि मैंने शराब पी थी। बच्ची खेत में बकरी चरा रही थी। शाम के करीब चार बजे उसे 50 रुपये देकर बिस्कुट और नमकीन लेकर 300 मीटर दूरी पर खंडहर में बुलाया। वहां उसके साथ गलत काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह रोने लगी, जिससे डर गया। वह अपने मम्मी पापा और घरवालों को शिकायत करने पर अड़ी थी। इससे उसका गला दबाकर मार डाला। हत्या के करीब एक घंटे तक वहीं बैठा रहा। वह शिवगंज से शराब खरीदकर लाया था।

बकरी चराने गई थी पांचवीं कक्षा की छात्रा
ग्रामीण की बेटी पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। सोमवार की दोपहर बकरी चराने गई थी। मंगलवार को सूचना पर खेत खोदने पर शव मिला था। घरवालों ने तीनों भाइयों आशीष, सनी और कमल के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की एफआईआर दर्ज कराई थी। 

 

सनी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया
पुलिस ने आशीष और कमल को हिरासत में ले लिया लेकिन सनी भाग गया था। बुधवार देर रात सनी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस आयुक्त अपराध संकल्प शर्मा ने बताया कि तीनों भाइयों को जेल भेज दिया गया है। 

 

वारदात में आरोपियों का पिता भी साजिश रचने और साक्ष्य मिटाने का आरोपी है। उसका नाम भी एफआईआर में दर्ज किया जाएगा। फिलहाल उसकी तलाश चल रही है। सनी के खिलाफ पूर्व में भी एफआईआर दर्ज हो चुकी है। 

 

तीनों आरोपियों के सैंपल जांच के लिए एफएसएल लैब भेजे हैं जिसकी रिपोर्ट से बाकी के शामिल होने की पुष्टि हो जाएगी। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

भाइयों और परिजन की भूमिका की हो रही जांच
थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि सनी के साथ उसके दोनों भाइयों ने साक्ष्य नष्ट करने और जानकारी छिपाने का कार्य किया है। वह घटना में शामिल थे या नहीं इसकी जांच की जा रही है। पीड़िता की मौत हो चुकी है जिससे घटना की वास्तविकता बताने वाला कोई गवाह नहीं है।

 

हत्यारोपियों के ट्यूबवेल पर चलेगा बुलडोजर
पीड़ित परिवार ने आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने और उनकी संपत्तियों को सरकार के नाम करने की मांग की थी। एसडीएम सदर अनुभव कुमार ने राजस्व टीम को हत्यारोपियों की अवैध जमीन और घर की नापजोख करने का निर्देश दिया था। 
 

बुधवार और गुरुवार को राजस्व टीम की जांच में हत्यारोपियों का ट्यूबवेल और मकान का कुछ हिस्सा ग्राम समाज की जमीन पर बना हुआ निकला। वहीं, खेती वाली जमीन की जांच होनी बाकी है। अधिकारियों के मुताबिक, अगर सरकारी जमीन पर कब्जा कर खेती होती मिली तो उसे भी कब्जामुक्त कराया जाएगा। 

राजस्व टीम की रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ट्यूबवेल और अवैध संपत्ति पर कार्रवाई करेगा। तहसीलदार विनय द्विवेदी ने बताया कि शिकायत के आधार पर लेखपाल से जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
 

घटना के बाद आरोपियों के घर में हुआ था झगड़ा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि वारदात के समय सनी घर में अकेला था। उसके पिता गणेश घर में नहीं थे। महिलाएं खेतों में काम करने गई थीं। बच्ची की हत्या के बाद दोनों भाई आशीष और कमल भी घर पहुंच गए। 

 

शाम को गणेश और परिवार की महिलाएं भी आ गईं। परिजनों में जमकर झगड़ा और गाली गलौज हुई थी। महिलाओं को मुंह बंद रखने के लिए बोला गया था। पुलिस ने आस पड़ोस के लोगों से जानकारी जुटाई है। फरार चल रहे परिजनों की तलाश जारी है।
 

डॉक्टरों ने भी आरोपियों को धिक्कारा
अस्पताल में सैंपल डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने तीनों के सैंपल लिए। इस दौरान उन्हें घटना का पता चला तो उन्होंने भी आरोपियों को धिक्कारा। उन्होंने सैंपल देते हुए उफ... किया तो पैरामेडिकल स्टाफ ने कहा कि जरा सा सैंपल देने में कराह रहे हो। सोचो छोटी सी बच्ची को कितना दर्द हुआ होगा। इतना गलत कार्य किया है तुम लोगों ने भगवान भी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed