{"_id":"62fd9a5d7c60060af968d9d0","slug":"intelligence-system-will-investigate-habibul-islam-s-network-ats-is-looking-for-funding-connections","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हबीबुल इस्लाम: आतंकी का नेटवर्क खंगालेगा खुफिया तंत्र, आईजी ने कहा-करीबियों पर रखी जा रही है निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हबीबुल इस्लाम: आतंकी का नेटवर्क खंगालेगा खुफिया तंत्र, आईजी ने कहा-करीबियों पर रखी जा रही है निगाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 18 Aug 2022 07:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आतंकी
- फोटो : फाइल फोटो
Link Copied
फतेहपुर आईजी डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन पर पकड़े गए आतंकी सैफुल्ला के करीबियों पर निगाह रखी जा रही है। आईजी ने चौकसी और इलाके में रात्रि गश्त कराए जाने की बात कही है। आतंकी का स्थानीय स्तर पर नेटवर्क खंगालने के लिए खुफिया तंत्र को चौकन्ना किया गया है।
शहर के सैयदवाड़ा मोहल्ले का रहने वाले हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला 13 अगस्त को जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन होने पर पकड़ा गया था। उसका कनेक्शन पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंगलादेश के कट्टरपंथी संगठनों से होना पाया गया है। एटीएस की कार्रवाई के बाद शहर में हड़कंप है।
आतंकी के पकड़े जाने पर स्थानीय पुलिस मामला एटीएस का होना बताकर पल्ला झाड़ रही है। आईजी ने बताया कि आतंकी से जुड़ी हर गतिविधि की जानकारी स्थानीय पुलिस को होनी चाहिए। पुलिस आतंकी के करीबियों की गतिविधियों की जांच करेगी। खुफिया तंत्र को भी चौकन्ना किया गया है।
Trending Videos
2 of 5
एटीएस कमांडो
- फोटो : अमर उजाला
इलाके में पुलिस रूट मार्च और रात्रि गश्त करेगी। आतंकी के स्थानीय कनेक्शन की जांच की जाएगी। उधर, एटीएस की टीम जिले में दूसरे दिन भी रही है। सैफुल्ला का कोर्ट ने 12 दिन के लिए रिमांड मंजूर किया है। रिमांड में पूछताछ के बाद एटीएस की जिले में धरपकड़ तेज हो सकती है। पूछताछ में फंडिंग और जुड़े लोगों की जानकारी दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
संदिग्ध आतंकी हबीबुल व नदीम
- फोटो : अमर उजाला
सैफुल्ला की फंडिंग का कनेक्शन तलाशेगी एटीएस
एटीएस की विशेष अदालत ने जैश से जुड़े आतंकी नदीम और सैफुल्ला को 12 दिन और आईएस के आतंकी सुबाउद्दीन आजमी का 10 दिन का रिमांड मंजूर किया है। एटीएस के सूत्रों के मुताबिक तीनों आतंकियों को रिमांड पर लेने के बाद एटीएस यूपी में इनके संपर्कों और आगे की योजनाओं के बारे में पूछताछ करेगी।
4 of 5
हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला।
- फोटो : amar ujala
साथ ही फतेहपुर से गिरफ्तार हबीबुल्ला इस्लाम उर्फ सैफुल्ला की फंडिंग के बारे में भी छानबीन करेगी। इसके तहत सैफुल्ला और उसके करीबियों के बैंक खातों की पड़ताल की जा रही है। बता दें कि एटीएस मुख्यालय स्तर पर पूछताछ के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
हबीबुल इस्लाम के घर के पास लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
एटीएस के प्रारंभिक पूछताछ में इन आतंकियों से अहम जानकारी मिली थी। आतंकियों से मिली सूचना के आधार पर एटीएस ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई स्थानों पर छापेमारी करके संदिग्ध युवकों से पूछताछ भी की थी। सूत्रों के मुताबिक तीनों आतंकियों को रिमांड पर लेने के बाद एटीएस के अधिकारी यूपी में इनके संपर्कों और आगे की योजनाओं के बारे में पूछताछ करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।