फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए एसपी के सुसाइड केस में क्यों उठ रहा पत्नी रवीना का नाम, ये है पूरी वजह

Mon, 10 Sep 2018 03:13 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 10 Sep 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
IPS surendra suicide case in kanpur
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास
कानपुर के एसपी सुरेंद्र कुमार की मौत के बाद उनकी पत्नी का नाम चर्चा में आ रहा है। एसपी सुरेंद्र के बड़े भाई नरेंद्र कुमार दास ने चुप्पी तोड़ी। नरेंद्र ने सुरेंद्र की पत्नी डॉ. रवीना सिंह पर गुस्सा निकाला। कहा, मेरे भाई की मौत के लिए उसकी पत्नी डॉ. रवीना जिम्मेदार है।

 
IPS surendra suicide case in kanpur
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास
रवीना, सुरेंद्र को परिवार से अलग करना चाहती थी। सुरेंद्र बहुत भावुक, संवेदनशील और परिवार को साथ लेकर चलने वाला था। बहू ने सुरेंद्र को इतना प्रताड़ित किया कि उसे जान देने के अलावा कोई और रास्ता नहीं सूझा।

 
IPS surendra suicide case in kanpur
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास - फोटो : अमर उजाला
वह पत्नी के व्यवहार से पूरी तरह टूट गया था तभी बिना कुछ सोचे समझे अपनी जान दे दी। नरेंद्र ने कहा कि सोमवार को सुरेंद्र के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस को तहरीर देंगे। साथ ही सुसाइड नोट की भी जांच कराएंगे। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट की राइटिंग सुरेंद्र की लग रही है, लेकिन राइटिंग एक्सपर्ट से भी पत्र लिखवाया जा सकता है। इसलिए सुसाइड नोट की जांच कराना जरूरी है। 

आगे की स्लाइड में पढ़िए कानपुर के एसपी का सुसाइड नोट...
विज्ञापन
विज्ञापन
IPS surendra suicide case in kanpur
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया
माफ करना, मैं षड्यंत्र का शिकार हुआ
मैं जो भी कर रहा हूं, उसका जिम्मेदार मैं खुद हूं। रवीना, मैं झूठा नहीं हूं। मैंने जो रिकॉर्डिंग की थी, वह आपकी मां को ही भेजने के लिए सोचा था। बाद में लगा कि नहीं भेजना चाहिए। कुछ छिपाना होता तो मोबाइल ऐसे ही नहीं छोड़ता। मैं तनावग्रस्त था, इसलिए मुझे आत्महत्या के विचार आ रहे थे। सच यह है कि मैं तुमसे प्यार करता हूं।
विज्ञापन
IPS surendra suicide case in kanpur
सुरेंद्र कुमार दास
मैं षड्यंत्र का शिकार हुआ हूं। तुम चाहो तो उससे (अपने एक कर्मचारी का नाम) भी पूछ सकती हो। मैंने उससे चूहे मारने के लिए सल्फास लाने को बोला है। कुछ दिन पहले ब्लेड भी लाने को कहा था। मैं जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठा रहा हूं। मैंने गूगल पर भी आत्महत्या के तरीके सर्च किए। आई लव यू! मेरे इस फैसले के लिए मुझे माफ करना। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed