सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun Unidentified Vehicle Collides with Chitrakoot SOG Gypsy Four Policemen Including In charge Injured

Jalaun Accident: चित्रकूट SOG की जिप्सी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 13 Mar 2026 09:25 AM IST
विज्ञापन
सार

Jalaun News: जालौन के दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से चित्रकूट एसओजी की जिप्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एसओजी प्रभारी अरविंद यादव गंभीर रूप से घायल हैं।

Jalaun Unidentified Vehicle Collides with Chitrakoot SOG Gypsy Four Policemen Including In charge Injured
अस्पताल में मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

जालौन में गुरुवार देर रात दीनदयाल उपाध्याय चौराहे के पास सड़क हादसे में चित्रकूट की एसओजी टीम की जिप्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एसओजी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। जानकारी के अनुसार चित्रकूट की विशेष ऑपरेशन समूह टीम किसी कार्य से जालौन आई हुई थी।

Trending Videos

देर रात जब टीम की जिप्सी कोतवाली क्षेत्र के दीनदयाल उपाध्याय चौराहे से गुजर रही थी। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जिप्सी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे के समय वाहन में एसओजी प्रभारी अरविंद कुमार यादव (45) समेत चार पुलिसकर्मी सवार थे। दुर्घटना में अरविंद कुमार यादव को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन





अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं, अन्य पुलिसकर्मियों को मामूली चोट लगने के बाद प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ राजीव कुमार शर्मा उरई कोतवाली पुलिस और सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed