सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Class 5 Student Hangs Herself After Returning Home from School

Kannauj: स्कूल से घर जाकर कक्षा पांच की छात्रा ने लगाया फंदा, शिक्षिका पर डांटने का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 28 Mar 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Class 5 Student Hangs Herself After Returning Home from School
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सौरिख थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बेहटा रामपुर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। विद्यालय में पढ़ने वाली दो सगी बहनें—निधि (कक्षा 5) और नेहा (कक्षा 3)—प्रतिदिन की तरह स्कूल पहुंची थीं। आरोप है कि विद्यालय की एक महिला अध्यापिका ने दोनों बच्चियों को गंदे कपड़े पहनकर आने और साफ-सफाई न रखने को लेकर डांट-फटकार लगाई और कक्षा से भगा दिया।
Trending Videos


इस बात से आहत होकर दोनों बहनें रोते हुए घर पहुंचीं और अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद बड़ी बहन निधि ने घर के बरामदे में कुर्सी पर खड़े होकर लाल साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों की भारी भीड़ विद्यालय पहुंच गई। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने बच्ची के शव को स्कूल परिसर में रखकर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक और एसडीएम छिबरामऊ मौके पर पहुंचे। अधिकारी परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय प्रशासन की लापरवाही और शिक्षिका के व्यवहार के कारण ही मासूम की जान गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक का कहना है घटना से संबंधित जानकारी साथ में पढ़ रहे बच्चों से ली गई जिसमें बच्चों का कहना है कि सुबह प्रेयर के समय शिक्षकों द्वारा रोजमर्रा के नैतिक नियमों को समझाया जा रहा था कि साफ सुथरे होकर विद्यालय आए नाखून काटने के लिए बोला गया था। बच्ची को डांटना और भागने की बात संज्ञान में नहीं है। फिर भी मामले से संबंधित जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार का कहना है अभी प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। परिजनों से प्रार्थना पत्र देने की बात कही जा रही है। सीओ तिर्वा कुलबीर सिंह, इंस्पेक्टर छिबरामऊ विष्णुकांत तिवारी, विशुनगढ़ थाना प्रभारी भागमल, तालग्राम थाना अध्यक्ष विनय शर्मा, सकरावा थाना अध्यक्ष आलोक सिंह समेत अन्य जिला प्रशासन मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed