{"_id":"6a217e69c6b951c8dc007111","slug":"kannauj-farmer-s-body-found-lying-in-bushes-under-suspicious-circumstances-2026-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: संदिग्ध हालात में किसान का झाड़ियों में पड़ा मिला शव, घटनास्थल पर मिला खून व चप्पलें; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संदिग्ध हालात में किसान का झाड़ियों में पड़ा मिला शव, घटनास्थल पर मिला खून व चप्पलें; जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार
Kannauj News: घटना छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम पूरन नगला में हुई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
धर्मवीर सिंह की फाइल फोटो व जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सिकंदरपुर में गांव के बाहर गुरुवार को किसान का संदिग्ध हालात में शव झाड़ियों में पड़ा मिला। घटनास्थल पर खून और किसान की चप्पलें पड़ी मिली। चेहरे पर करंट के निशान दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर जांच पड़ताल की और टीम ने खून व मिट्टी के सैंपल लिए। पुलिस हर बिंदु पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरन नगला निवासी धर्मवीर सिंह (38) खेतीबाड़ी करते थे। पत्नी साधना देवी करमुल्लापुर स्थित पंजीरी प्लांट पर कोषाध्यक्ष थीं और रात्रि में प्लांट पर काम करती थीं। परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात धर्मवीर घर से करमुल्लापुर चौराहा की ओर गए थे पर देर रात तक वापस नहीं लौटे। सुबह 5.30 बजे पत्नी घर पहुंची और उन्होंने ससुर राजेंद्र सिंह से पति के बारे में पूछा। ससुर ने बताया कि वह रात में करमुल्लापुर चौराहा की ओर जाने की बात कहकर घर से निकला था और उसके बाद घर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद साधना देवी ससुर के साथ सिकंदरपुर पुलिस चौकी पहुंची और पति की गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने धर्मवीर के मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो घंटी बज रही थी पर कॉल रिसीव नहीं हुई। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो पंजीरी प्लांट से 50 मीटर दूर मिली। पुलिस और परिजनों ने प्लांट के आसपास तलाश की तो धर्मवीर का शव शीशम के पेड़ के पास झाड़ियों में पड़ा मिला।
पेड़ के पास खून और धर्मवीर की चप्पलें पड़ी थी। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। धर्मवीर के दो पुत्र देव, निखिल और पुत्री प्राची हैं। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसान के करंट लगने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम से मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आखिर झाड़ियों में करने क्या गए थे धर्मवीर
धर्मवीर का शव झाड़ियों में पड़ा हुआ था। पंजीरी प्लांट के पास झाड़ियों में धर्मवीर करने क्या गए थे, इसकी जानकारी परिजन नहीं दे सके जबकि प्लांट में पत्नी महिलाओं के साथ पंजीरी बनाने का काम करतीं थीं।
धर्मवीर का शव झाड़ियों में पड़ा हुआ था। पंजीरी प्लांट के पास झाड़ियों में धर्मवीर करने क्या गए थे, इसकी जानकारी परिजन नहीं दे सके जबकि प्लांट में पत्नी महिलाओं के साथ पंजीरी बनाने का काम करतीं थीं।
चेहरे पर मिले करंट के निशान
धर्मवीर के चेहरे पर करंट लगने के निशान दिखाई दे रहे थे पर सवाल यह उठता है कि झाड़ियों में धर्मवीर को करंट कैसे लगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि धर्मवीर शीशम के पेड़ पर चढ़े होंगे और पेड़ के पास से गुजर बिजली के तार से करंट लगने से वह नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई, लेकिन सवाल यह भी है कि देर रात में वह पेड़ पर चढ़ा ही क्यों था।
धर्मवीर के चेहरे पर करंट लगने के निशान दिखाई दे रहे थे पर सवाल यह उठता है कि झाड़ियों में धर्मवीर को करंट कैसे लगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि धर्मवीर शीशम के पेड़ पर चढ़े होंगे और पेड़ के पास से गुजर बिजली के तार से करंट लगने से वह नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई, लेकिन सवाल यह भी है कि देर रात में वह पेड़ पर चढ़ा ही क्यों था।