{"_id":"69bd007659f5f51e3202e6ea","slug":"kanpur-12-bighas-of-government-land-reclaimed-in-gambhirpur-major-action-taken-following-court-order-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गंभीरपुर में 12 बीघे सरकारी जमीन कब्जा मुक्त, कोर्ट के आदेश पर बड़ी कार्रवाई, पैमाइश के बाद नई घेराबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गंभीरपुर में 12 बीघे सरकारी जमीन कब्जा मुक्त, कोर्ट के आदेश पर बड़ी कार्रवाई, पैमाइश के बाद नई घेराबंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:38 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: बिल्हौर तहसील प्रशासन ने गंभीरपुर में कोर्ट के आदेश पर 12 बीघे सरकारी जमीन को बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त कराया। प्रशासन ने अवैध मेड़बंदी तोड़कर सरकारी जमीन की नई घेराबंदी कर दी है।
गंभीरपुर में 12 बीघे सरकारी जमीन कब्जा मुक्त
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर में बिल्हौर तहसील प्रशासन की टीम ने बनी पंचायत के मजरे गंभीरपुर में अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 बीघे सरकारी जमीन को मुक्त करा लिया है। शुक्रवार को भारी पुलिस बल और राजस्व टीम के साथ पहुंचे अधिकारियों ने आराजी संख्या 896 पर चल रहे अवैध कब्जे को बुलडोजर से ढहा दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश के बाद हुई इस कार्रवाई से इलाके के भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है। एसडीएम बिल्हौर के निर्देशन में पहुंची टीम ने मौके पर अवैध रूप से की गई मेड़बंदी को बुलडोजर से तुड़वा दिया। इसके तुरंत बाद प्रशासन ने सरकारी पैमाइश कर नई मेड़बंदी कराई और जमीन पर सरकारी बोर्ड लगा दिया।