सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 14 Cylinders Recovered from Kakadev and Rawatpur FIR Registered Against Four Individuals

Kanpur: गैस रिफिलिंग के अवैध खेल पर कार्रवाई, काकादेव और रावतपुर से 14 सिलिंडर बरामद, चार पर एफआईआर दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 22 Mar 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर के काकादेव और रावतपुर में आपूर्ति विभाग ने छापेमारी कर 14 घरेलू गैस सिलिंडर और रिफिलिंग उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने अवैध कारोबार में संलिप्त चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Kanpur 14 Cylinders Recovered from Kakadev and Rawatpur FIR Registered Against Four Individuals
बरामद सिलिंडर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में पूर्ति निरीक्षकों ने छापे मारकर काकादेव में आठ और रावतपुर में छह सिलिंडर बरामद किए। उन्होंने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पनकी में खाद्य पूर्ति निरीक्षक शुभ्रा वर्मा ने दी तहरीर में बताया कि 20 मार्च को काकादेव चंदेल चौराहे के पास स्थित अजंता इलेक्ट्रॉनिक एंड रिपेयरिंग सेंटर के बगल में कलीम अहमद सिद्दीकी और यासीन अहमद के यहां से आठ घरेलू सिलिंडर, तीन रिफिलर यंत्र, पेचकस, इलेक्ट्रानिक कांटा मिला।

Trending Videos

काकादेव इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर पर कलीम और यासीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसी प्रकार, रावतपुर थाना क्षेत्र में नवाबगंज की खाद्य पूर्ति निरीक्षक शालिनी चतुर्वेदी ने दी तहरीर में बताया कि कृष्णा स्वीट हाउस के बगल में मनोज यादव और अनीता यादव के यहां से छह सिलिंडर बरामद किए। रावतपुर थानाध्यक्ष कमलेश राय ने बताया कि मनोज और अनीता के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed