सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 400-page charge sheet filed in fraud case involving the sale of fake silver bars at Baijnath Jewellers

Kanpur: बैजनाथ ज्वेलर्स के यहां नकली चांदी की सिल्ली बेचकर ठगी में 400 पेज की चार्जशीट दाखिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Feb 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कर्नलगंज पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य दस्तावेजों के साथ 15 गवाहों के बयान लगाए। 

Kanpur: 400-page charge sheet filed in fraud case involving the sale of fake silver bars at Baijnath Jewellers
आर्थिक अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पीपीएन मार्केट स्थित ज्वेलर्स में नकली चांदी की सिल्ली बेचकर ठगी के मामले में कर्नलगंज पुलिस ने सोमवार को 400 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, अन्य दस्तावेज के साथ 15 गवाहों के बयान शामिल हैं। चार्जशीट में आगरा के रहने वाले आठ युवकों को आरोपी बनाया गया है।
Trending Videos


18 दिसंबर 2025 को धनतेरस के दिन ज्वेलर्स के यहां दो युवकों ने नकली चांदी बेचकर ठगी की थी। आरोपियों ने चांदी के बदले सोने के सिक्के और गहने खरीदे थे। घटनास्थल और ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर युवकों की पहचान हुई। कर्नलगंज इंस्पेक्टर विनीत कुमार ने बताया कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले ज्वेलर्स से 17 किलो चांदी की सिल्ली खरीदी थी। उस सिल्ली पर लगी मुहर को नकली सिल्ली में बनाकर ज्वेलर्स के यहां बेच दिया। धनतेरस का दिन होने की वजह से स्टाफ भी असली नकली में फर्क नहीं कर सका। ठगी का पता चलने पर एफआईआर दर्ज कराई। घटना में सात आरोपी पहले पकड़े गए थे जबकि मास्टरमाइंड आगरा के भदरौली का छत्रपाल सिंह चौहान फरार था। उसके ऊपर 25 हजार का इनाम था। उसे 18 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया था। मामले में सोमवार को 400 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed