{"_id":"698233e1ac4782fff205b549","slug":"kanpur-competitive-exam-aspirant-commits-suicide-suicide-note-found-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आई लव यू राधा ... लिख प्रतियोगी छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आई लव यू राधा ... लिख प्रतियोगी छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट मिला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रतियोगी छात्र के सुसाइड की घटना बिठूर थाना क्षेत्र की है। कानपुर देहात के कहिंजरी घासी निवादा का रहने वाला था।
अजीत कुमार यादव उर्फ जीतू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आई लव यू राधा... मैं तुम्हारे साथ ही चला जाता... इस तरह की बातें दो पन्ने के सुसाइड नोट में लिखकर बिठूर थानाक्षेत्र के होरा बांगर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अजीत कुमार यादव उर्फ जीतू (25) ने मफलर के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस और परिजन का अनुमान है कि 18 साल पहले मां की माैत हो गई थी। उनका नाम राधा था। सुसाइड नोट में उन्हीं का नाम है।
कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के कहिंजरी घासी निवादा निवासी सेना से सेवानिवृत्त जयवीर यादव वर्तमान में केसा में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। उनका छोटा बेटा अजीत ताऊ रणवीर सिंह के मकान में करीब डेढ़ साल से रहकर सब इंस्पेक्टर की तैयारी काकादेव से कर रहा था। ताऊ के अनुसार, मंगलवार सुबह अजीत के दोस्त बर्रा निवासी आदर्श ने कोचिंग के लिए फोन किया। फोन रिसीव नहीं होने पर आदर्श ने लोधर बिठूर निवासी रिश्तेदार शीबू यादव को फोन करके बताया। वह करीब सुबह साढ़े आठ बजे अजीत के घर पहुंचे तो मेन गेट का दरवाजा बंद था। घर के पीछे की तरफ का दरवाजा खुला होने पर अंदर गए तो हॉल में छत पर पंखे के कुंडे से मफलर के सहारे अजीत का शव लटका देखा। भाई पुष्पेंद्र और चाचा रणवीर ने मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया छात्र के मोबाइल से मामले का खुलासा होगा। अगर परिजन कोई तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा कि राधा की माैत के बाद पिता जयवीर ने बच्चों की देखभाल के लिए मोना से शादी कर ली। मोना ने पुष्पेंद्र और अजीत को बड़े ही लाड़ प्यार से पाला। अजीत की मौत पर साैतेली मां मोना बदहवास हो गईं।
''मैं लकी हूं जो इतने अच्छे परिवार में पैदा हुआ''
सुसाइड नाेट में लिखा ... आई लव यू राधा... मैं तुम्हारे साथ ही चला जाता... भइया मैं आपको बहुत प्यार करता हूं। पापा मुझे माफ करना मुझे अब समझ में आ गया है कि आप लोग जो करते हो परिवार के लिए करते हो। मैं बहुत ड्रिंक किए हुए हूं... इसलिए इतना लिख पा रहा। मैं लकी हूं जो इतने अच्छे परिवार में पैदा हुआ। मेरे बारे में मेरे दोस्तों आदर्श, आशू और दीपक से पूछ लेना। मैं जहां भी रहूंगा अब सुकून से रहूंगा।
हॉल में शराब की बोतल, गिलास और जली सिगरेट
पुलिस को जांच के दौरान दो पेज के सुसाइड नोट के साथ ही शराब की खाली बोतल, एक कांच का गिलास, पानी की बोतल, दालमोट, तश्तरी में दो जली हुई सिगरेट मिली हैं। अजीत कुमार के एक कान में ईयरबड लगा मिला। पुलिस यह भी कयास लगा रही है कि कहीं छात्र ने किसी से वीडियो कॉल या फिर वाइस करते समय फंदा तो नहीं लगाया है।
किसी लड़की के वाइस मैसेज की हुई जानकारी
पुलिस को किसी लड़की के वाइस मैसेज की भी मोबाइल पर जानकारी हुई है। उस लड़की ने अजीत और उसके एक दोस्त को वाइस मैसेज भेजा लेकिन परिजनों ने इस बात की जानकारी देने से मना कर दिया।
Trending Videos