सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: pitch curator who oversaw many memorable matches at the Green Park Stadium has passed away

Kanpur: ग्रीनपार्क स्टेडियम की पिच पर कई शानदार मैच करवाने वाले पिच क्यूरेटर शिव कुमार ने दुनिया को कहा अलविदा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Feb 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्रीनपार्क स्टेडियम में दिल का दौरा पड़ने से क्यूरेटर शिव कुमार का निधन हो गया। यूपीसीए, खेल विभाग और विभिन्न खेल संघों के अधिकारियों, प्रशासकों और खिलाडि़यों ने श्रद्धांजलि दी।

Kanpur: pitch curator who oversaw many memorable matches at the Green Park Stadium has passed away
पिच क्यूरेटर शिव कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

ग्रीनपार्क स्टेडियम के सीनियर पिच क्यूरेटर शिव कुमार का मंगलवार को ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे स्टेडियम की मुख्य पिच पर काम करते समय वह अचानक गिर पड़े। यूपीसीए के नोडल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव और अन्य ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनको कार्डियोलॉजी रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचते ही उनकी सांसें थम गईं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को गृह जनपद बरेली में होगा। पत्नी और दोनों पुत्र पुणे में रहते हैं।
Trending Videos


शिवकुमार छह से नौ फरवरी के बीच ग्रीनपार्क में प्रस्तावित कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मुकाबले की तैयारियों में जुटे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही ग्रीनपार्क में शोक का माहौल छा गया। यूपीसीए, खेल विभाग और विभिन्न खेल संघों के अधिकारी, प्रशासक और खिलाड़ी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, इंडोनेशिया क्रिकेट संघ और कई क्रिकेटरों ने उनके योगदान को याद कर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव कुमार ने अपने कॅरिअर की शुरुआत खेल विभाग में इलेक्ट्रीशियन के रूप में की थी। बरेली से कानपुर स्थानांतरण के बाद उन्होंने पिच क्यूरेशन के क्षेत्र में कदम रखा। नब्बू शाह और ब्रजेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में उन्होंने पिच तैयार करना सीखा और बीसीसीआई की परीक्षा उत्तीर्ण कर सीनियर पिच क्यूरेटर तथा सेंट्रल जोन प्रभारी बने।

नियमगत बाधाओं के चलते 2018 में उन्होंने खेल विभाग से वीआरएस लेकर यूपीसीए में कार्यभार संभाला। इसके बाद उन्होंने देश के प्रमुख स्टेडियमों के साथ बांग्लादेश और इंडोनेशिया में भी पिच तैयार की। ग्रीनपार्क में लाल मिट्टी की पिच बनाने का उनका सपना पिछले माह महाराष्ट्र से मिट्टी मंगवाने के साथ पूरा होने को था, लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया।

सभी ने शिव कुमार के काम को सराहा
2005 से अब तक खेले गए सभी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की विकेट शिव कुमार ने ही तैयार की। राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी कई बार उनके कार्य की प्रशंसा कर चुके है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शोक संदेश में कहा कि शिव कुमार का जाना कानपुर और यूपी क्रिकेट के लिए बड़ी क्षति है। यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि शिव कुमार के जाने का बेहद दुख है, उन्होंने ग्रीनपार्क के लिए शानदार पिच बनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed