{"_id":"698235f090102152080b6e3a","slug":"kanpur-fog-disrupts-train-services-37-trains-delayed-by-up-to-11-hours-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कोहरे की मार, 11 घंटे तक लेट रहीं 37 ट्रेनें, 436 यात्रियों ने रद्द की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कोहरे की मार, 11 घंटे तक लेट रहीं 37 ट्रेनें, 436 यात्रियों ने रद्द की यात्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे ने मंगलवार को फिर से ट्रेनों की चाल प्रभावित की। इससे शताब्दी, वंदे भारत, श्रम शक्ति सहित करीब 37 ट्रेनें 11 घंटे की देरी तक सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। यात्री स्टेशन पर घंटों ठंड और कोहरे में इंतजार करते रहे। करीब 436 यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी। वहीं कई यात्रियों ने दिल्ली, हावड़ा, गोरखपुर की ओर जाने वाली दूसरी ट्रेनों से सफर किया। इससे स्लीपर और जनरल कोचों में भीड़ रही।
मंगलवार की सुबह छह बजे आने वाली 12452 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल श्रमशक्ति एक्सप्रेस साढ़े छह घंटा देरी से दोपहर साढ़े बारह बजे आई। 12004 लखनऊ शताब्दी दो घंटे, 22416 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत डेढ़ घंटे, 12512 गोरखपुर राप्ती सागर 11 घंटे, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 10 घंटे, 15558 दरभंगा अमृत भारत 10 घंटे, 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 06:30 घंटे, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल सात घंटे, 12597 गोरखपुर सीएसएमटी अंत्योदय तीन घंटे, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 03:30 घंटे, 12521 राप्ती सागर पांच घंटे, 12302 हावड़ा राजधानी तीन घंटे, 12274 हावड़ा दूरंतो छह घंटा देरी से सेंट्रल स्टेशन आई।
Trending Videos