सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 42-Day Mega Block on Lucknow Rail Route... 17 Trains Cancelled, 27 Diverted

Kanpur: लखनऊ रेलमार्ग पर 42 दिन का मेगा ब्लॉक... 17 ट्रेनें निरस्त, 27 डायवर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 29 Mar 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: 42-Day Mega Block on Lucknow Rail Route... 17 Trains Cancelled, 27 Diverted
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेल प्रशासन कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर गंगा ब्रिज की डाउन लाइन पर ट्रैक मरम्मत का काम कराएगा। इस कारण दो अप्रैल से 13 मई तक इस रूट पर मेगा और पॉवर ब्लाॅक लिया जाएगा। इससे कानपुर-लखनऊ मेमू सहित 17 ट्रेनें निरस्त रहेंगी तो स्वर्ण शताब्दी, अयोध्या वंदेभारत सहित 29 ट्रेनें बदले मार्ग या बीच के स्टेशनों पर टर्मिनेट होकर चलेंगी। रेल प्रशासन ने पहले से टिकट बुकिंग कराने वाले यात्रियों से अपील की है कि वह या तो रिफंड लें या फिर अगली तिथियों में टिकट कराएं। रेलवे अधिकारियों ने रविवार को ट्रैक स्थल का दौरा भी किया। रेलवे ने डायवर्ट और निरस्त ट्रेनों का रविवार को आकलन करने के बाद अपनी मुहर लगा दी है।
Trending Videos


यह ब्लॉक 42 दिन तक सुब
ह 09:30 से शाम 05:30 बजे तक रहेगा। इसकी तैयारियों को लेकर लखनऊ मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुनील कुमार वर्मा ने शनिवार को गंगापुल का निरीक्षण कर मेगा ब्लॉक की तैयारियों और सुरक्षा बिंदुओं की समीक्षा की थी। छह ट्रेनें आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी। इनमें पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक टर्मिनल-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस आदि ट्रेनें कानपुर सेंट्रल तक ही चलेंगी जबकि बालामऊ-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर उन्नाव तक ही चलेगी। इसके अलावा भी कानपुर से होकर जाने वाली अन्य ट्रेनें इस अवधि में निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल पर ट्रैक मरम्मत में यह काम होंगे
कानपुर और उन्नाव की सीमा पर स्थित इस पुल की डाउन लाइन पर पुराने स्लीपर हटाकर स्टील के एच बीम लगाए जाएंगे। पटरियां और लोहे की चादर भी बदली जाएंगी। इंजीनियरिंग विभाग की टीमें आधुनिक मशीनों और उपकरणों की मदद से यह कार्य करेंगी। इस दौरान अप लाइन पर सीमित रूप से ट्रेनों का संचालन जारी रखा जाएगा।

इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया
12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, वंदेभारत एक्सप्रेस गाजियाबाद से मुरादाबाद होकर लखनऊ जाएंगी। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस दो अप्रैल से 13 मई तक कानपुर सेंट्रल, इटावा, फफूंद, अलीगढ़ नहीं आएगी। ट्रेन संख्या 22426 आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 02 अप्रैल से 12 मई तक गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ होकर तो 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी दो अप्रैल से 13 मई तक गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ होकर चलेगी। यह ट्रेन यमुना ब्रिज आगरा, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा भरथना, फफूंद, झींझक, रूरा, पनकी धाम, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव नहीं जाएगी।

यह ट्रेनें की गईं आंशिक निरस्त
12103 पुणे-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस सात, 14, 21, 28 अप्रैल, पांच, 12 मई को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर, 12104 लखनऊ-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुपरफास्ट आठ, 15, 22, 29 अप्रैल, छह, 13 मई, 22121 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार, 11, 18, 25 अप्रैल, दो, नौ मई, 22122 लखनऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच, 12, 19, 26 अप्रैल, तीन, दस मई को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आंशिक निरस्त रहेगी। साथ ही, 54335 बालामऊ-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर और 54336 कानपुर सेंट्रल-बालामऊ पैसेंजर दो अप्रैल से 13 मई तक उन्नाव स्टेशन पर आंशिक निरस्त रहेगी। वहीं, 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-सीतापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11 मई तक 210 मिनट (120 मिनट पश्चिम-मध्य रेलवे व 90 मिनट झांसी मंडल में) देरी से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed