Kanpur: कानपुर-सागर हाईवे पर हादसा, डंपर की टक्कर से युवक की मौत, वाहन में फंसी रही बाइक, चालक हिरासत में
Kanpur News: पतारा कस्बे के पास कानपुर-सागर हाईवे पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक डंपर में फंस गई और चालक वाहन लेकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने पीछा कर धर दबोचा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पतारा कस्बे के पास कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक डंपर में फंसी बाइक को घसीटते हुए भागने की फिराक में था।
उसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, कानपुर-सागर हाईवे पर एक अनियंत्रित डंपर ने आगे चल रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मृतक की बाइक डंपर के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गई।
चालक को हिरासत में लिया
इसके बावजूद बेपरवाह चालक डंपर को रोकने के बजाय तेज गति से भगाकर ले जाने लगा। रास्ते में मुस्तैद पुलिस कर्मियों की नजर जब डंपर में फंसी बाइक और चिंगारी निकलते देखी, तो उन्होंने तुरंत हरकत में आते हुए डंपर का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे घेरकर पकड़ लिया। चालक को हिरासत में लेकर वाहन को थाने भेज दिया गया है।