{"_id":"69a6faf9ebcd0b159205a02a","slug":"kanpur-businessman-duped-of-56-lakh-rupees-another-fir-filed-against-fraudster-and-his-wife-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कारोबारी से ठगे 56 लाख, शातिर व उसकी पत्नी पर एक और एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कारोबारी से ठगे 56 लाख, शातिर व उसकी पत्नी पर एक और एफआईआर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
सार
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर जालसाजी में 10वीं रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला नजीराबाद थाना क्षेत्र का है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
विस्तार
शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर कई लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर ठग सुशील धवन पर 10 वीं एफआईआर दर्ज की गई है। कारोबारी ने 56 लाख रुपये धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने ठग और उसकी पत्नी पर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की है।
Trending Videos
सर्वोदयनगर स्थित अशोक कुमार मेहरा ने पुलिस को बताया कि कि फरवरी 2025 में मोतीविहार निवासी सुशील धवन ने शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने का झांसा देकर करीब 55,58,406 रुपये निवेश करा दिए। उन्होंन फर्जी एप एम प्रॉफिट मोबाइल में इंस्टाल करा दिया। इस पर उनके पैसे और फर्जी शेयर दिखते रहे। आरोप है कि इसके बाद इंडिया एक्स पोजीशन मार्ट लिमिटेड के 37372 शेयर भी धोखे से अपनी कंपनी चौधरी फाइनेंस एंड इंवेस्टमेंट कंपनी में ट्रांसफर कर लिए जिसका मूल्य 44,09,896 रुपये है। कुछ दिन बाद उन्होंने अपने थोड़े शेयर बेच दिए। इसके पैसे के लिए कई बार टोकना पड़ा। इस पर 6.89 लाख रुपये शेयर बिक जाने का पैसा खाते में ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार एक और बिल 3.01 लाख रुपये जो शेयर बेचने का था उसके लिए सुशील धवन ने कहा कि वह कोयंबटूर में इलाज कराने गया है। काफी दिन बाद भी जब इंवेस्टमेंट कंपनी में रकम लगाने के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो वह कौशलपुरी स्थित उसके ऑफिस पहुंचे। वहां सारा स्टाफ, कंपनी का बोर्ड सब कुछ हट चुका था। तब जालसाजी का पता चला। ऑनलाइन देखने पर पता चला कि चौधरी फाइनेंस कंपनी इसकी पत्नी के नाम पर है जो पूरे मामले में शामिल है। घटना के बाद से आरोपी का मोबाइल बंद है।
नजीराबाद इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी ठग सुशील धवन और उसकी पत्नी नाम पता अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा और भी प्रार्थना पत्र आए हैं जांच और विधिक राय पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
