Kanpur: पुल-अप्स की रॉड से फंदा लगाकर 10वीं के छात्र ने दी जान, घर के ऊपरी कमरे में लटका मिला शव, परिजन बेहाल
Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित एल्डिगो काउंटी अपार्टमेंट में रहने वाले 15 वर्षीय 10वीं के छात्र ने घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में पुल-अप्स की रॉड पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शिवली रोड स्थित एल्डिगो काउंटी अपार्टमेंट में शुक्रवार दोपहर एक 15 वर्षीय छात्र ने घर की ऊपरी मंजिल पर कमरे में लगी पुल-अप्स (व्यायाम) की रॉड पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से रोहतक के रहने वाले एल्डिगो काउंटी अपार्टमेंट निवासी सचिन राठी एक प्राइवेट कंपनी में डीजीएम के पद पर तैनात हैं। परिवार में पत्नी रीना छोटा रेयांश और बड़ा बेटा अर्जुन राठी (15) था। कल्याणपुर पुलिस के अनुसार अर्जुन डीपीएस कल्याणपुर में कक्षा-10 का छात्र था।
आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं
शुक्रवार दोपहर करीब 2:40 बजे अर्जुन घर की ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में गया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे पुल-अप्स की रॉड पर रस्सी के फंदे से लटका देखा। परिजन तत्काल उसे बीएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर रीजेंसी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। रीजेंसी हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी के अनुसार परिजन आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं कर सके हैं।