फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Congress holds protest Bangle offering Satyagraha at the city unit president residence

Kanpur: कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, महानगर अध्यक्ष के आवास पर चूड़ी भेंट सत्याग्रह, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Thu, 23 Jul 2026 04:54 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 23 Jul 2026 04:54 PM IST
सार

Kanpur News: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं के हाउस अरेस्ट के विरोध में कानपुर महानगर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता को घर में नजरबंद किए जाने के बाद कांग्रेसजनों ने उनके आवास पर ही चूड़ी भेंट सत्याग्रह किया और थानाध्यक्ष के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Kanpur Congress holds protest Bangle offering Satyagraha at the city unit president residence
कांग्रेस का अनोखा चूड़ी भेंट सत्याग्रह - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज, कांग्रेस नेताओं के साथ बदसलूकी और लोकतांत्रिक विरोध को दबाने के लिए नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने के विरोध में कानपुर महानगर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों ने छावनी स्थित महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के आवास पर चूड़ी भेंट सत्याग्रह किया और थानाध्यक्ष कैंट के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

ज्ञापन के साथ मोदी सरकार को प्रतीकात्मक रूप से चूड़ियां भी भेंट की गईं। पुलिस प्रशासन द्वारा पिछले दो दिनों से पवन गुप्ता को उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट किए जाने के कारण उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद उन्होंने आवास पर ही विरोध दर्ज कराया और एसीपी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन





दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग
कांग्रेस ने ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करने, प्रधानमंत्री से छात्रों और युवाओं से सार्वजनिक माफी मांगने तथा छात्रों पर लाठीचार्ज और हिंसा के जिम्मेदार अधिकारियों व दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग भी की गई।

ये लोग रहे मौजूद
प्रदर्शन में प्रतिभा अटल पाल, पदम मोहन मिश्रा, शीलू श्रीवास्तव, राकेश साहू, रामशंकर राय, दुर्गा मिश्रा, इमराना खान, लीलावती, आसिफ इकबाल, विनय पांडेय, रवि तिवारी, राजकिशोर वर्मा, मुकेश कन्नौजिया, रामजी दुबे, आशुतोष शुक्ला, शांतनु दीक्षित, सुशील तिवारी, विनो, राम थापा, जितेंद्र गिरी, अकील, कपिल जायसवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed