फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Constable sent to police lines over allegations of molesting a Class 7 student

Kanpur: कक्षा सात की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में सिपाही लाइन हाजिर, हंगामे के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया

Sun, 02 Aug 2026 12:36 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 02 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Constable sent to police lines over allegations of molesting a Class 7 student
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
स्कूल जाते वक्त कक्षा सात की छात्रा का पीछा करने व छेड़छाड़ करने के आरोप में कल्याणपुर थाने में तैनात रिक्रूट सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। शनिवार को पीड़िता के परिजन ने मोहल्ले के लोगों के साथ हंगामा किया तो मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन


कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास-तीन निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी बड़ी बेटी पास के स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। घर के पास एक रिटायर्ड दरोगा के मकान में कल्याणपुर थाने में तैनात वर्ष-2025 बैच का रिक्रूट सिपाही किराये पर रहता है। आरोप है कि वह पिछले करीब 14 दिनों से बेटी का स्कूल आते-जाते पीछा कर उसे परेशान करता था। परिजन ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे छात्रा घर के पास दुकान पर सामान लेने गई थी। इस दौरान सिपाही वहां पहुंचा और बेटी का हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन


 

घर पहुंच कर पीड़िता ने रोते हुए परिजन को घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि दो दिन पहले आरोपी सिपाही ने उसकी छोटी बहन को रास्ते में रोक कर बड़ी बहन के बारे में जानकारी की थी। पीड़ित छात्रा के पिता आरोपी सिपाही के कमरे पर पहुंचे लेकिन सिपाही ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। मौके पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई l

 

कल्याणपुर पुलिस दरवाजा खुलवाकर आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर थाने ले गई। परिजन ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर देने की बात कही है। पुलिस जांच में पता चला कि कांस्टेबल करीब दो माह पहले ही रिटायर्ड दरोगा के मकान में किराये पर रहने आया था। उसकी तीन महीने पहले कल्याणपुर थाने में तैनाती हुई थी। एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। जांच में आरोप सही मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित रिक्रूट कांस्टेबल को अग्रिम आदेश तक लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed