सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Collision Between Eeco and Auto Child Dies Nine Seriously Injured Referred to Medical College

Kanpur Dehat Accident: ईको और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, मासूम की मौत और नौ लोग गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 29 Apr 2026 01:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur Dehat News: शिवली के रूरा तिराहे पर ईको कार और ऑटो की टक्कर में चार साल की बच्ची की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। घायलों में औरैया का एक परिवार भी शामिल है, जो इलाज के लिए कानपुर जा रहा था। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर किया गया है।

Kanpur Dehat Collision Between Eeco and Auto Child Dies Nine Seriously Injured Referred to Medical College
क्षतिग्रस्त ऑटो और ईको कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर देहात में शिवली थाना क्षेत्र के रूरा तिराहा पर बुधवार सुबह एक ईको कार और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मासूम की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया है, जहां से सभी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सुबह नौ बजे के करीब रसूलाबाद से कानपुर ओर जा रही ईको कार और शिवली से रसूलाबाद की ओर जा रहे ऑटो के बीच टक्कर हो गई।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन



इस भीषण टक्कर के कारण ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में सवार सृष्टि (4)पुत्र विवेक सविता की मौके पर मौत हो गई, जबकि  गणेशपुर बन्नापुर निवासी सोनी (30), संजय (30), मोहिनी (10), बिरहुन रसूलाबाद निवासी गोलू (28), चालक शाहरुख खान (27) और कल्याणपुर निवासी रीता कटियार (28) घायल हो गए।

Kanpur Dehat Collision Between Eeco and Auto Child Dies Nine Seriously Injured Referred to Medical College
घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala

तहरीर मिलने पर दर्ज की जाएगी प्राथमिकी
वहीं, ईको कार में सवार सीमा(45), पत्नी विवेक शुक्ला, रामबाबू तिवारी (75), उमा देवी (70) निवासी कस्बा व थाना ऐरवाकटरा जिला औरैया घायल हो गई। कार सवार लोग कानपुर दवा लेने जा रहे थे। सभी घायलों को सीएचसी शिवली लाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर किया गया। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बच्ची का शव मोर्चरी भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed