फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Miscreants assaulted a businessman and robbed him of cash and his motorcycle

Kanpur Dehat: बदमाशों ने व्यापारी से मारपीट कर लूटी नकदी व बाइक, ढाबा से खाना खाकर घर लौटने के दौरान हुई घटना

Sun, 02 Aug 2026 06:21 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 02 Aug 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Miscreants assaulted a businessman and robbed him of cash and his motorcycle
घटना की जानकारी देता पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के उमरन के पास शनिवार देर रात को व्यापारी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने दो बदमाशों पर बाइक व नकदी लूटने का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की है। अकबरपुर थाना क्षेत्र के परिनामिनपुरवा निवासी धर्मेंद्र यादव ने रविवार को रनियां थाना पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह गिट्टी मोरंग का व्यापार करते हैं। शनिवार शाम को वह जरूरी काम से किसान नगर गए थे। वहां से दे रात को लौटने के दौरान उन्होंने रनियां के एक ढाबा खाना खाया। इसके बाद वह के लिए निकले, रात 11:30 बजे के करीब उमरन गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने सड़क पर बाइक आगे लगाकर उसको रोकने का प्रयास किया। इसपर उसने भागने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसकी बाइक गिरा दी और मारपीट कर जेब में पड़े 11 हजार रुपये व बाइक लूट कर भाग गए। रनियां के श्यामनगर में बुधवार रात को परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट के मामले में पुलिस अभी खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर दूसरी वारदात हो जाना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। वहीं लगातार बढ़ती वारदातों से लोगों में भय व्याप्त है। रनियां थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया व्यापारी के साथ शराब के नशे में मारपीट हुई है। छानबीन में ढाबा के सीसीटीवी फुटेज व कर्मचारियों से पूछताछ में भी व्यापारी के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। घटना को लेकर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed