सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur DM and DCP listened to public problems in Ghatampur conducted a surprise inspection of disabled camp

Kanpur: डीएम और डीसीपी ने घाटमपुर में सुनीं जन-समस्याएं; दिव्यांग शिविर का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 07 Mar 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: घाटमपुर समाधान दिवस में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने दिव्यांग शिविर का निरीक्षण कर पात्रों को सर्टिफिकेट बांटे और डीसीपी की मौजूदगी में जन-शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया।

Kanpur DM and DCP listened to public problems in Ghatampur conducted a surprise inspection of disabled camp
घाटमपुर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम और डीसीपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने संयुक्त रूप से जनता की समस्याएं सुनीं।

Trending Videos

जनसुनवाई शुरू करने से पहले डीएम ने तहसील में लगाए गए विशेष दिव्यांग सहायता शिविर का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिविर में आए दिव्यांगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी दिए
डीएम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कई पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही तैयार दिव्यांगता प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी दिव्यांग को सरकारी लाभ के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।





राजस्व और पुलिस की संयुक्त जनसुनवाई
दिव्यांग शिविर का जायजा लेने के बाद डीएम और डीसीपी ने जनसुनवाई शुरू की। शिविर में बड़ी संख्या में जमीन विवाद, अवैध कब्जों और पुलिस से संबंधित मामले सामने आए। जिलाधिकारी ने कई गंभीर शिकायतों पर संबंधित लेखपालों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed