{"_id":"69ce189858e38945d4004e4b","slug":"kanpur-former-pizza-outlet-manager-embezzles-2-60-lakhs-fraudulent-scheme-exposed-during-audit-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पिज्जा आउटलेट के पूर्व मैनेजर ने 2.60 लाख हड़पे, ऑडिट में खुला 'हेराफेरी' का खेल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पिज्जा आउटलेट के पूर्व मैनेजर ने 2.60 लाख हड़पे, ऑडिट में खुला 'हेराफेरी' का खेल, रिपोर्ट दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: चकेरी के लाल बंगला स्थित डोमिनोज पिज्जा के पूर्व स्टोर मैनेजर पर 2.60 लाख रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज हुआ है। ऑडिट में गड़बड़ी मिलने के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
लाल बंगला स्थित डोमिनोज पिज्जा
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर के चकेरी में एक पिज्जा कंपनी के स्टोर मैनेजर ने 2.60 लाख रुपये हड़प लिए। नौकरी छोड़ने के बाद फोन उठाना बंद कर दिया। डिप्टी मैनेजर ने आरोपी के खिलाफ चकेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। लाल बंगला गुरु गोविंद सिंह चौक के पास पिज्जा कंपनी का स्टोर है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी मैनेजर पंकज गुसाईं के मुताबिक आगरा का रहने वाला अंकित वर्मा पूर्व स्टोर मैनेजर था। वर्ष 2025 में छह महीने तक आरोपी ने रोजाना कैश कम जमा किया। कंपनी के पूछने पर एक साथ देने की बात कही। 30 जुलाई 2025 को वह 2.60 लाख रुपये लेकर गायब हो गया। नोटिस का भी जवाब नहीं दिया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।