{"_id":"69c9678f33e99b074408d496","slug":"kanpur-gangster-act-invoked-against-drug-mafia-and-his-brother-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ड्रग माफिया और उसके भाई पर गैंगस्टर की कार्रवाई, पुलिस आरोपी भाइयों की संपत्ति चिह्नित करने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ड्रग माफिया और उसके भाई पर गैंगस्टर की कार्रवाई, पुलिस आरोपी भाइयों की संपत्ति चिह्नित करने में जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
काकादेव थाना
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
काकादेव थाना क्षेत्र के ड्रग माफिया सुशील कुमार उर्फ बच्चा पर उत्तर प्रदेश गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के तहत पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। माफिया के गैंग में उसका सगा भाई राजकुमार शर्मा उर्फ बउवा लिंडा शामिल है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की संपत्ति चिह्नित कर जब्त करेगी।
Trending Videos
ड्रग माफिया सुशील कुमार उर्फ बच्चा ने वर्ष 1990 में अपराध की दुनिया में कदम रखा। जब कई अपराधी पीछे पड़ गए तो उसने काकादेव थाना क्षेत्र के विजयनगर में एक सूअर बाड़ा खोल लिया। पुलिस की शह पर सूअर बाड़े की आड़ में जुआ खिलवाने लगा। साथ ही चरस, गांजे व ड्रग्स का धंधा शुरू कर दिया। लखनऊ तक नेटवर्क बना लिया। पश्चिम बंगाल, उड़ीसा व नेपाल से थोक मादक पदार्थ लाकर बेचने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
काकादेव इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि आरोपी सगे भाइयों ने गांजा समेत अन्य मादक पदार्थ बेचकर अवैध तरीके से धन अर्जित किया है। इस कारण आरोपी की क्षेत्र में दहशत है। आरोपी पूर्व में कई बार मादक पदार्थ बेचने में जेल जा चुके है। गैंग का लीडर सुशील कुमार उर्फ बच्चा है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अपराध से अर्जित संपत्ति चिह्नित कर जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।