Kanpur: आज से शुरू होगा गारमेंट्स बिक्री मेला, 20 दिन चलेगा…400 दुकानों के लगेंगे स्टाॅल, बंपर इनाम भी मिलेगा
Kanpur News: कोपरगंज अग्निकांड के कारण अलग-अलग शहरों और राज्यों के व्यापारियों को फिर से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। महामंत्री प्रवीण अग्रवाल और संयोजक मोहम्मद खालिद ने बताया कि ग्राहकों को खरीदारी पर कूपन दिया जाएगा। 11 अक्तूबर को बंपर इनाम दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में हमराज बिजनेस सेंटर और कोपरगंज के दुकानदार मिलकर 20 दिवसीय गारमेंट्स मेला लगाएंगे। शनिवार से शुरू होने वाला मेला 11 अक्तूबर तक चलेगा। यहां 400 दुकानों के स्टाॅल होंगे। मेला का उद्घाटन उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना करेंगे। जीटी रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में ये जानकारी दी गई।
मेला के चेयरमैन नज़म हमराज़ ने बताया कि हमराज कॉम्प्लेक्स में आग लगने के बाद यहां के व्यापारियों का व्यापार खत्म होने के कगार पर आ गया है। इस मेले के माध्यम से व्यापार बढ़ सकेगा। अध्यक्ष विजय गुप्ता (गोरे) ने कहा की कोपरगंज अग्निकांड के कारण अलग-अलग शहरों और राज्यों के व्यापारियों को फिर से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
11 अक्तूबर को दिया जाएगा बंपर इनाम
महामंत्री प्रवीण अग्रवाल और संयोजक मोहम्मद खालिद ने बताया कि ग्राहकों को खरीदारी पर कूपन दिया जाएगा। 11 अक्तूबर को बंपर इनाम दिया जाएगा। कारोबारी राजेश आहूजा ने बताया कि मेला में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के अलावा मध्य प्रदेश बिहार और छत्तीसगढ़ से व्यापारियों को बुलाया गया है। बैठक में टेनी खान, महेश गंगवानी, बीपी रस्तोगी, राजकुमार साहू, सोनू, गुड्डू जैन, देवा ओमर आदि थे।